फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhiites troubled by toxic air heading to the mountains for fresh air

सुकून की सांस: जहरीली आबोहवा से परेशान दिल्लीवाले कर रहे पहाड़ का रुख, मनाली-मसूरी-नैनीताल में सर्वाधिक बुकिंग

Sat, 08 Nov 2025 07:29 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Sat, 08 Nov 2025 07:29 PM IST
सार

ट्रांसपोर्ट कंपनियों के अनुसार, पिछले हफ्ते से दिल्ली से हिल स्टेशनों पर जाने वाले यात्रियों की संख्या में करीब 20-25 फीसदी का इजाफा हुआ। लोग कुछ दिन के फ्रेश एयर ब्रेक लेने के लिए परिवार समेत निकल रहे हैं। उन्होंने कई यात्रियों ने एडवांस में ही ट्रिप बुकिंग कर ली थी और कई बुकिंग वेटिंग में चल रही हैं। कई लोग दिल्ली की स्थित देखकर वापसी की ट्रिप को आगे बढ़ा रहे हैं।

विज्ञापन
Delhiites troubled by toxic air heading to the mountains for fresh air
दिल्ली में बढ़ा वायु प्रदूषण - फोटो : PTI

विस्तार

दिल्ली वाले प्रदूषण की मार हर साल झेलते है। इससे राहत पाने के लिए इस समय पहाड़ों की वादियां उनका पसंदीदा स्पॉट बन गया है। वहां के ऊंचे पहाड़ों पर चलती ताजा हवाएं दिल्ली की दमघोंटू हवा को भुला देती हैं। राजधानी में प्रदूषण के साथ मुफ्त में आने वाला गाड़ियों का शोर भी वहां की ऊंची चोटियों तक नहीं पहुंचता। ऐसे में दिल्ली के प्रदूषण और यहां की चहल-पहल से दूर, राहत की सांस और सुकून का माहौल पाने के लिए लोग पहाड़ों की ओर रवाना हो रहे हैं। इसमें मनाली, मसूरी, नैनीताल और शिमला जैसे हिल स्टेशन, दिल्लीवालों की पहली पसंद बन रहे हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

ट्रांसपोर्ट कंपनियों के अनुसार, पिछले हफ्ते से दिल्ली से हिल स्टेशनों पर जाने वाले यात्रियों की संख्या में करीब 20-25 फीसदी का इजाफा हुआ। लोग कुछ दिन के फ्रेश एयर ब्रेक लेने के लिए परिवार समेत निकल रहे हैं। उन्होंने कई यात्रियों ने एडवांस में ही ट्रिप बुकिंग कर ली थी और कई बुकिंग वेटिंग में चल रही हैं। कई लोग दिल्ली की स्थित देखकर वापसी की ट्रिप को आगे बढ़ा रहे हैं। दूसरी ओर, विशेषज्ञों का कहना है कि दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स लगातार बेहद खराब स्तर पर बना हुआ है, जिससे लोगों में चिंता बढ़ी है। उन्होंने सुझाव दिया कि ऐसी परिस्थिति में हिल स्टेशनों का रुख करना स्वाभाविक है, हालांकि बदलते मौसम को देखते हुए सावधानी भी बरतें।

विज्ञापन
विज्ञापन

कीमत और उपलब्धता की मारा-मारी
इस समय दिल्ली से मनाली, मसूरी, नैनीताल और शिमला जाने वाली ट्रेनों का अकाल पड़ा हुआ है। कई ट्रेनों की सेवाएं बंद हैं तो जो ट्रेनें चल भी रही है उनमें उपलब्धता की भारी कमी है। ट्रेन से मनाली जाने के लिए नजदीकी रेलवे स्टेशन चंडीगढ़ की सभी ट्रेनें फुल और वेटिंग पर चल रही है। यही हाल मसूरी जाने के लिए देहरादून और नैनीताल जाने के लिए काठगोदाम रेलवे स्टेशन का भी है। वहीं, शिमला जाने वाली सभी ट्रेनों में से 4 से 5 में सीट उपलब्ध है, बाकी सभी का वहीं हाल है। हालांकि, रोजाना चलने वाली बसों में सीटें उपलब्ध हैं। इसके लिए भी कुछ दिन पहले बुकिंग करना जरूरी है।

विज्ञापन

दिल्ली से हिल स्टेशनों पर जाने वाली बसों का किराया
स्थान न्यूनतम अधिकतम (किराया रुपये में)
मनाली 399 2,499
मसूरी 399 4,950
नैनीताल 523 2,000
शिमला 472 5,076


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed