{"_id":"5d8185418ebc3e01802e9fad","slug":"delhialas-disciplined-as-challan-percentage-down-by-seventy-nine","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला एक्सक्लूसिवः दिल्ली वाले हुए अनुशासित, चालान 79 फीसदी कम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला एक्सक्लूसिवः दिल्ली वाले हुए अनुशासित, चालान 79 फीसदी कम
Wed, 18 Sep 2019 06:45 AM IST
दुष्यंत शर्मा
पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 18 Sep 2019 06:45 AM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संशोधित मोटर वाहन अधिनियम के तहत जुर्माने की राशि में भारी इजाफे के डर से दिल्लीवासी अब अनुशासित हो रहे हैं। लोग अब ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के डाटा के अनुसार संशोधित मोटर वाहन अधिनियम लागू होने से दिल्ली में चालान करीब 79 फीसदी कम हो गए हैं। बाहरी दिल्ली में सबसे ज्यादा 81.80 फीसदी चालान कम हुए हैं। दिल्ली ट्रैफिक अधिकारियों की मानें तो जुर्माने की बढ़ी राशि के कारण लोग अब ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि राजधानी में एक सितंबर से लेकर 15 सितंबर तक सिर्फ 7,3712 चालान हुए हैं, जबकि 16 अगस्त से लेकर 31 अगस्त तक दिल्ली में 348272 चालान हुए थे। अगस्त महीने के आखिरी 15 दिनों से सितंबर महीने के शुरुआती 15 दिनों की तुलना करें तो 274560 चालान कम हुए हैं।
विज्ञापन
इस हिसाब से दिल्ली में 15 दिनों में ही 78.84 फीसदी चालान कम हो गए हैं। चालानों की संख्या में जो सबसे ज्यादा गिरावट बाहरी व नई दिल्ली रेंज में आई है। बाहरी दिल्ली में 81.80 और नई दिल्ली रेंज में 81.08 फीसदी चालान में कमी आई है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की छह रेंज हैं।
सेंट्रल रेंज में 16 अगस्त से लेकर 31 अगस्त तक 51318 चालान हुए थे, जबकि एक सितंबर से लेकर 15 सितंबर तक सिर्फ 14485 चालान हुए हैं। सेंट्रल रेंज में सितंबर महीने के पहले 15 दिनों में चालानों में से 71.37 फीसदी कम चालान हुए हैं।
ईस्टर्न रेंज में सितंबर महीने के शुरुआती 15 दिनों में 10883 चालान हुए हैं, जबकि यह संख्या अगस्त महीने के आखिरी 15 दिनों में 52532 थी। ईस्टर्न रेंज में चालानों में 79.29 फीसदी की कमी आई है। नई दिल्ली रेंज में अगस्त के आखिरी पंद्रह दिनों में 46303 चालान हुए थे, जबकि सितंबर महीने के पहले 15 दिनों में 8765 चालान ही हुए हैं।
इस हिसाब से 81.8 फीसदी चालान कम हुए हैं। अगस्त माह के आखिरी 15 दिनों में बाहरी रेंज में 63757, सदर्न रेंज में 71528 और वेस्टर्न रेंज में 62835 चालान हुए थे, जबकि सितंबर महीने के पहले 15 दिनों में यह आंकड़ा 11604, 14748 और 13227 है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों की माने तो जुर्माने की बढ़ी राशि के चलते ही लोग ट्रैफिक नियमों का कम ही उल्लंघन कर रहे हैं।
वर्ष 2010 में राष्ट्रमंडल खेलों के दौरान कॉमनवेल्थ वाहनों के लिए सड़क पर अलग से लाइन बनाई गई थी। इस लाइन में घुसने पर दो हजार रुपये का चालान था। चालान राशि दो हजार होने के कारण दिल्लीवासी कॉमनवेल्थ लेन में नहीं घुसते थे। गौरतलब है कि दिल्ली में एक सितंबर से संशोधित मोटर वाहन अधिनियम लागू हुआ है।
चालान
रेंज 16 से लेकर 31अगस्त एक से लेकर 15 सितंबर तक
सेंट्रल रेंज 51318 14485
ईस्टर्न रेंज 52532 10083
नई दिल्ली रेंज 46303 8765
बाहरी रेंज 63757 11604
सदर्न रेंज 71528 14748
वेस्टर्न रेंज 62834 13227