फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi zoo reopen from saturday it was closed after avian flu outbreak

Delhi Zoo: आज से खुल जाएगा चिड़ियाघर, 70 दिन बाद आएंगे आगंतुक; एवियन फ्लू फैलने के बाद कर दिया गया था बंद

Sat, 08 Nov 2025 01:09 AM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Sat, 08 Nov 2025 01:09 AM IST
सार

28 अगस्त 2025 को जलीय पक्षीशाला में एवियन इन्फ्लूएंजा वायरस का पहला सकारात्मक मामला सामने आने के बाद प्राधिकारियों के निर्देश पर चिड़ियाघर को 30 अगस्त 2025 से पूरी तरह बंद कर दिया गया था।

विज्ञापन
delhi zoo reopen from saturday it was closed after avian flu outbreak
Delhi Zoo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वन्यजीवों से प्यार करने वाले लोगों के लिए एक अच्छी खबर है। राष्ट्रीय प्राणी उद्यान (चिड़ियाघर) ने एवियन इन्फ्लूएंजा (बर्ड फ्लू) के प्रकोप के बाद लगभग 70 दिन बंद होने के बाद आगंतुकों के लिए दोबारा खोलने की घोषणा की है। चिड़ियाघर प्रबंधन ने शुक्रवार को जारी आधिकारिक बयान में कहा कि 8 नवंबर से सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक आम लोगों के लिए प्रवेश खोल दिया जाएगा। 28 अगस्त 2025 को जलीय पक्षीशाला में एवियन इन्फ्लूएंजा वायरस का पहला सकारात्मक मामला सामने आने के बाद प्राधिकारियों के निर्देश पर चिड़ियाघर को 30 अगस्त 2025 से पूरी तरह बंद कर दिया गया था।

विज्ञापन

चिड़ियाघर निदेशक डॉ. संजीत कुमार ने बताया कि सक्षम प्राधिकारी से फाइनल अप्रूवल मिलने के बाद ही फिर से चिड़ियाघर कर आम लोगों के लिए खोलने का फैसला लिया गया है। चिड़ियाघर खुलने के बाद भी सामान्य सुरक्षा प्रोटोकॉल लागू रहेंगे। इसमें बाहरी क्षेत्रों में भी मास्क अनिवार्य होगा। थर्मल स्क्रीनिंग और हैंड सैनिटाइजेशन होगा। पक्षीशाला क्षेत्र में सीमित प्रवेश मिलेगा। ऑनलाइन टिकट बुकिंग को प्राथमिकता दी जाएगी। निदेशक ने कहा कि हम अपने बहुमूल्य वन्य जीवों के स्वास्थ्य, आगंतुकों की सुरक्षा और कर्मचारियों के कल्याण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मत्स्य पालन, पशुपालन व डेयरी मंत्रालय के एवियन इन्फ्लूएंजा की तैयारी, नियंत्रण और रोकथाम हेतु की गई कार्रवाई (संशोधित 2021) के अध्याय 6 के दिशानिर्देशों का सख्ती से पालन किया गया। इसमें हर 15 दिन में 4 बार सैंपलिंग हुई। इसमें सकारात्मक मामले के बाद कुल चार चरणों में नमूने लिए गए। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हाई सिक्योरिटी एनिमल डिजीज (एनआईएचएसएडी) भोपाल की रिपोर्ट में सभी नमूने नकारात्मक पाए गए। साथ ही, पूरे परिसर में कीटाणुनाशक छिड़काव, पक्षियों का अलगाव और कर्मचारियों की नियमित जांच की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed