फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi: Zoo may reopen soon

Delhi : जल्द खुल सकता है चिड़ियाघर, अधिकारियों ने प्रस्ताव शासन को भेजा; अनुमति मिलते ही तय होगी तारीख

Thu, 09 Oct 2025 01:45 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 09 Oct 2025 01:45 AM IST
सार

बर्ड फ्लू को लेकर भेजे गए अंतिम नमूने की रिपोर्ट मंगलवार को नकारात्मक आई।

विज्ञापन
Delhi: Zoo may reopen soon
Delhi Zoo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रीय प्राणी उद्यान (चिड़ियाघर) जल्द ही खुल सकता हैं। एक अक्तूबर को बर्ड फ्लू को लेकर भेजे गए अंतिम नमूने की रिपोर्ट मंगलवार को नकारात्मक आई। आखिरी नमूना भोपाल स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट फॉर हाई सिक्योरिटी एनिमल डिजीज में जांच के लिए भेजा गया था।

विज्ञापन


हालांकि, बर्ड फ्लू का खतरा पूरी तरह टल गया है और अब आगंतुक जल्द ही अपने परिवार के साथ जानवरों का दीदार कर सकते हैं। इससे उत्साहित अफसरों ने चिड़ियाघर को खोलने का प्रस्ताव शासन को भेज दिया है। चिड़ियाघर प्रबंधन का कहना है कि अनुमति मिलते ही चिड़ियाघर को खोलने की तारीख तय कर दी जाएगी।
विज्ञापन


चिड़ियाघर निदेशक डॉ. संजीत कुमार ने बताया कि चिड़ियाघर दोबारा खोलने के बाद सभी आगंतुकों के लिए सुरक्षा और स्वच्छता के नए दिशा-निर्देश लागू किए जाएंगे। मास्क पहनना, दूरी बनाए रखना और निर्धारित मार्गों पर ही घूमना अनिवार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, पशुओं के बाड़ों के पास अनावश्यक भीड़ न लगे इसके लिए विशेष व्यवस्था की जाएगी। इससे पहले चिड़ियाघर 30 अगस्त को उस समय बंद कर दिया गया था, जब एच5एन1 एवियन इन्फ्लूएंजा (बर्ड फ्लू) की पुष्टि हुई थी। उस दौरान 12 पक्षियों की मौत हुई थी, जिनमें छह पेंटेड स्टॉर्क, दो ब्लैक-हेडेड आइबिस और चार प्रवासी पेंटेड स्टॉर्क शामिल थे। आखिरी पॉजिटिव नमूना एक सितंबर को मिला था, जिसके बाद एहतियातन चिड़ियाघर को आम लोगों के लिए बंद कर दिया गया था। इस दौरान चिड़ियाघर परिसर में सैनिटाइजेशन और बायो-सिक्योरिटी उपाय लागू किए गए हैं।

6 सितंबर के बाद से किसी पक्षी की मौत नहीं
24 अगस्त से छह सितंबर के बीच पानी वाले पक्षी एवीयरी और आइसोलेशन वार्ड में नौ पेंटेड स्टॉर्क और तीन ब्लैक-हेडेड आइबिस की मौत हुई थी। इनमें से 7 सैंपल्स में एच5एन1 वायरस की पुष्टि हुई थी। हालांकि, 28 अगस्त के बाद से एवीयरी में कोई मौत दर्ज नहीं हुई। वहीं, छह सितंबर के बाद से आइसोलेशन वार्ड में भी सभी पक्षी सुरक्षित हैं।


2 बार पहले भी बंद हो चुका है चिड़ियाघर
बता दें कि बर्ड फ्लू के चलते चिड़ियाघर को यह तीसरी बार अस्थायी रूप से बंद करना पड़ा था। इससे पहले 2016 और 2021 में भी बर्ड फ्लू की वजह से चिड़ियाघर बंद हो चुका है। लेकिन हर बार यह कुछ समय के लिए ही रहा है। चिड़ियाघर में लगभग 96 प्रजातियों के जानवर हैं और यह देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed