फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi zoo case will be publishe in medical journal.

मकसूद के हाथ पर था दुर्गा का टैटू, पिघला बाघ का दिल!

Fri, 17 Oct 2014 03:20 PM IST
Updated Fri, 17 Oct 2014 03:20 PM IST
विज्ञापन
Delhi zoo case will be publishe in medical journal.

23 सितंबर को दिल्ली के चिड़ियाघर में सफेद बाघ द्वारा एक युवक पर हुए हमले में नया खुलासा हुआ है। इस खुलासे ने आम लोगों को ही नहीं डाक्टरों को भी चौंका दिया है।

विज्ञापन


मामले की गंभीरता को देखते हुए इसे मेडिकल जर्नल में शामिल करने का फैसला लिया गया है। एम्स में डाक्टरों के जिस समूह ने इस मामले की जांच की है उनका मानना है कि यह अपने आप में दुर्लभ मामला है।
विज्ञापन


बाघ द्वारा इंसानों पर हमले का यह मामला बेहद अनोखा है क्योंकि सामान्य तौर पर बाघ के शिकार करने का तरीका ऐसा नहीं होता। गौरतलब है कि इस घटना में मारे गए मकसूद के बाघ के बाड़े में गिरने के बाद बाघ्ा ने उस पर हमला नहीं किया बल्कि कुछ देर तक उसके साथ खेलता रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अचानक भीड़ के पत्थर फेंकने पर वह सुरक्षित स्थान पर भागा और साथ में मकसूद को भी ले गया। माना जाता है कि इसी प्रयास में मकसूद की जान गई।

साभार: mailtoday.in

मकसूद के हाथ पर था देवी दुर्गा का टैटू

Delhi zoo case will be publishe in medical journal.

एम्स के फोरेंसिक डिपार्टमेंट में एसोसिएट प्रोफेसर डाक्टर आदर्श कुमार का कहना है कि लड़के के शरीर पर चोट के 27 निशान थे। सामान्य तौर पर ऐसे मामलों की फोरेंसिक जांच नहीं होती।

जब हमने इस हमले की वी‌डियो देखी तो साफ दिखा कि बाघ असल में युवक के साथ खेल रहा था। भीड़ के हमले के बाद ही वह युवक को खींच कर ले गया। असल में यह बाघ चिड़ियाघर में ही पैदा हुआ था और इसे शिकार करने की आदत नहीं पड़ी थी।

उनका कहना है कि इस मामले में दूसरा चौंकाने वाला तथ्य यह है कि मकसूद के दाएं हाथ पर एक टैटू बना हुआ था जिसमें बाघ के ऊपर देवी दुर्गा सवार हैं। ऐसा भी कहा जाता है कि लड़का दिमागी तौर पर सामान्य नहीं था। डाक्टर कुमार का कहना है कि इस टैटू से भी घटना का संबंध हो सकता है।

गौरतलब है कि दिल्ली के चिड़ियाघर में हुई इस दर्दनाक घटना में मकसूद नामक युवक सफेद बाघ के हमले में मारा गया था। दिन दहाड़े हुई यह घटना दुनियाभर के मीडिया की सुर्खियां बनी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed