फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi: Youth dies in suspicious circumstances, family says police handed over dead body without postmortem

दिल्ली : युवक की संदिग्ध हालात में मौत, परिजनों का आरोप पुलिस ने बिना पोस्टमार्टम करवाए ही शव सौंपा

Fri, 24 Jul 2020 08:31 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: Mohit Mudgal Updated Fri, 24 Jul 2020 08:31 PM IST
विज्ञापन
Delhi: Youth dies in suspicious circumstances, family says police handed over dead body without postmortem
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

दक्षिण दिल्ली के अंबेडकर नगर में एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त अनूप सिंह (24) के रूप में हुई। पुलिस को कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ। परिजनों ने अनूप के मकान मालिक व उसके बेटे पर शक जाहिर कर कुछ गड़बड़ी की आशंका जताई है।

विज्ञापन


परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने भी बिना पोस्टमार्टम करवाए शव सौंप दिया। वहीं पुलिस इन आरोपों से इंकार कर रही है। पुलिस का कहना है कि एम्स में कोविड टेस्ट और पोस्टमार्टम कराने के बाद ही शव परिजनों को सौंपा गया। परिजनों का कहना है कि डॉक्टरों ने पोस्टमार्टम ठीक से नहीं किया। परिजनों ने शव का फोटो और वीडियो बनाकर बाद में अंतिम संस्कार कर दिया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी जांच करवाने की बात कर रहे हैं।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, मूलरूप से यूपी के रायबरेली के गांव ताजुद्दीनपुर निवासी अनूप दिल्ली में अंबेडकर नगर के मदनगीर में किराये पर रहता था। परिवार में मां बिंदु सिंह, बड़ी बहन व जीजा महेंद्र सिंह हैं। अनूप साकेत स्थित एक मॉल में गार्ड था। कुछ दिन से अनूप की ड्यूटी सुबह 5 बजे से चल रही थी। 21 जुलाई की तड़के 4 बजे मां ने अनूप को फोन कर जगाया था। परिजनों ने 7 बजे उसे दोबारा फोन किया। सुबह करीब 9 बजे मकान मालिक ने अनूप को कमरे के बरामदे में पंखे के हुक से घुटनों के बल फांसी पर लटके देखा। उसने मामले की सूचना अनूप के परिजनों और पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली के करनाल बाईपास पर रहने वाले अनूप के जीजा ने आरोप लगाया कि अनूप का शव बेहद संदिग्ध हालात में बरामद हुआ है। कमरे से बियर की तीन बोतलें भी मिलीं। दरवाजा भी खुला हुआ था। जिस तरह से शव लटका मिला, वह भी संदेह पैदा कर रहा है। पुलिस ने उस दिन शव कब्जे में लेकर एम्स भेज दिया। कोविड टेस्ट करवाने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराने की बात की गई, लेकिन बिना पोस्टमार्टम किए शव थमा दिया। पुलिस से कहा गया तो उन्होंने पोस्टमार्टम होने की बात कही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed