{"_id":"5e9c73238ebc3e6fc0264345","slug":"delhi-youth-dies-in-suspicious-circumstances-allegation-on-policeman-of-beating","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली : संदिग्ध हालात में युवक की मौत, पुलिसकर्मी पर पिटाई का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली : संदिग्ध हालात में युवक की मौत, पुलिसकर्मी पर पिटाई का आरोप
Sun, 19 Apr 2020 09:19 PM IST
Mohit Mudgal
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: Mohit Mudgal
Updated Sun, 19 Apr 2020 09:19 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
आनंद पर्वत इलाके में एक युवक की अज्ञात लोगों ने पिटाई कर दी। गंभीर हालत में उसे आरएमएल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त सुनील सिंह (38) के रूप में हुई है। परिजनों ने किसी पुलिसकर्मी पर सुनील की पिटाई करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने फिलहाल गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सोमवार को मेडिकल बोर्ड से सुनील के शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पुलिस के मुताबिक सुनील परिवार के साथ राजस्थानी कॉलोनी, पटेल नगर में रहता था। बृहस्पतिवार शाम को किसी अज्ञात शख्स ने सुनील की बुरी तरह पिटाई कर दी।
विज्ञापन
देर रात सुनील का भांजा घायल अवस्था में उसे लेकर आरएमएल अस्पताल पहुंचा। शुक्रवार को इलाज के दौरान सुनील की मौत हो गई। पूछताछ के दौरान अजीत ने पुलिस को बताया है कि किसी पुलिसकर्मी ने उसके मामा की पिटाई की थी।
विज्ञापन