{"_id":"641a80d0118a853ab10b8303","slug":"delhi-youth-commits-suicide-in-hotel-at-adarsh-nagar-writes-suicide-note-and-tell-reason-2023-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: यू ट्यूब पर सीखा तरीका और होटल में कर ली आत्महत्या, सुसाइड नोट में बताई ये वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: यू ट्यूब पर सीखा तरीका और होटल में कर ली आत्महत्या, सुसाइड नोट में बताई ये वजह
Wed, 22 Mar 2023 05:31 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Wed, 22 Mar 2023 05:31 PM IST
सार
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आदर्श नगर के एक होटल में एक 24 वर्षीय युवक ने आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान नितेश के रूप में हुई है।
विज्ञापन
delhi police, police demo, दिल्ली पुलिस, delhi police prv
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली के आदर्श नगर स्थित एक होटल में उस वक्त हड़कंप मच गया जब वहां रूम में एक युवक का शव पाया गया। इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और घटनास्थल का घेराव कर लिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आदर्श नगर के एक होटल में एक 24 वर्षीय युवक ने आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान नितेश के रूप में हुई है। जांच कर रही पुलिस को उसके कमरे से एक सुसाइड नोट भी मिला है।
विज्ञापन
नितेश ने अपने सुसाइड नोट में लिखा है कि वह अपनी बीमारी से परेशान था और इसीलिए वो जान दे रहा है। पुलिस अब मामले की हर एंगल से जांच कर रही है और होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे की पड़ताल भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
क्या है पूरा मामला
पुलिस ने बताया है कि युवक ने यू-ट्यूब पर देखकर जहरीली गैस का पाइप मुंह में लगाकर खुदकुशी की है। युवक का शव होटल के पहली मंजिल पर कमरे में बिस्तर पर पड़ा मिला। पुलिस को मृतक के पास से एक सुसाइड नोट मिला, जिसमें गंभीर बीमारी होने का जिक्र किया गया है। युवक ने लिखा कि परिजनों का लाखों का खर्चा नहीं कराना चाहता। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा। युवक का पोस्टमार्टम मेडिकल बोर्ड से गुरुवार को को करवाया जाएगा।