{"_id":"69fe46f4eef7856acc0f64eb","slug":"delhi-youth-beaten-up-and-thrown-on-railway-track-2026-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार दोस्त बने दुश्मन: युवक को अधमरा कर रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया, पत्थर से कुचला पैर; आखिर एक काटना पड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार दोस्त बने दुश्मन: युवक को अधमरा कर रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया, पत्थर से कुचला पैर; आखिर एक काटना पड़ा
Sat, 09 May 2026 01:56 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 09 May 2026 01:56 AM IST
सार
हमलावर इसे खुदकुशी साबित करना चाहते थे। आरोपियों ने उसके पैर पर पत्थर मारकर उसे कुचल दिया था। इस वजह से उसका एक पैर अस्पताल में काटना पड़ा।
विज्ञापन
demo
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सब्जी मंडी रेलवे स्टेशन इलाके में एक युवक से मारपीट कर उसे बेहोशी की हालत में रेलवे ट्रैक पर फेंकने का मामला सामने आया है। पीड़ित की पहचान मुकुंदपुर निवासी 24 साल के मोहित के रूप में हुई। हमलावर इसे खुदकुशी साबित करना चाहते थे।
विज्ञापन
आरोपियों ने उसके पैर पर पत्थर मारकर उसे कुचल दिया था। इस वजह से उसका एक पैर अस्पताल में काटना पड़ा। पीड़ित युवक ने अपने चार दोस्तों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर नामजद युवकों को थाने बुलाकर उनसे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
रेलवे पुलिस उपायुक्त भरत रेड्डी ने बताया कि 26 अप्रैल को सब्जी मंडी रेलवे स्टेशन पुलिस को आदर्श नगर रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति के घायल होने की जानकारी मिली। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची, जहां पता चला कि घायल युवक को बाबू जगजीवन राम अस्पताल ले जाया गया है। वहां पहुंचने पर पता चला कि उसे अंबेडकर अस्पताल ले गए हैं। वहां घायल युवक बयान देने की हालत में नहीं था।
विज्ञापन
पीड़ित के परिवार वाले उसे करोल बाग स्थित मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया। जहां घायल मोहित का बयान दर्ज किया गया। जिसमें उसने बताया कि वह स्नातक की पढ़ाई कर चुका है। वह डांसर बनना चाहता है, जिसका अभ्यास कर रहा है। 25 अप्रैल को वह अपने दोस्त मोनू की शादी में शामिल होने जा रहा था।
रास्ते में वह अपने दोस्तों दीपांशु, हेमंत और गुलशन के साथ शराब पी। उसने बताया कि अत्यधिक नशे के कारण वह बेहोश हो गया और उसे याद नहीं है कि यह घटना कैसे हुई। उसे होश तब आया जब उसने खुद को अस्पताल में भर्ती पाया। उसने बताया कि उसे अपने मोबाइल और मोटरसाइकिल के बारे में कोई जानकारी नहीं है। वह घटना को ठीक से याद नहीं कर पा रहा था।
युवक ने अपने चार दोस्तों दीपांशु, हेमंत, गुलशन और राहुल पर शराब के नशे में मारपीट करने का आरोप लगाया। पुलिस ने घटनास्थल के आस पास के इलाके का सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में कर लिया। पुलिस ने सभी नामजद आरोपियों को थाने बुलाकर उनसे पूछताछ कर घटना के बारे में जानकारी हासिल कर रही है।