{"_id":"7be1e16439439fd78ea3abfe21e0516c","slug":"delhi-youth-are-misleading-by-kejriwal-bjp-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केजरीवाल युवाओं को गुमराह कर रहे हैं : भाजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केजरीवाल युवाओं को गुमराह कर रहे हैं : भाजपा
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 23 Dec 2014 10:53 PM IST
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी दिल्ली के युवाओं को गुमराह कर रही है। अरविंद केजरीवाल काले धन का इस्तेमाल कर दिल्ली में 100 करोड़ रुपये से अधिक का कमर्शियल होर्डिंग लगवा कर प्रचार कर रहे हैं।
विज्ञापन
करोल बाग व महरौली में आयोजित युवा जनसभा को संबोधित करते हुए भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष व हमीरपुर के सांसद अनुराग ठाकुर ने यह आरोप लगाया है।
उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी युवाओं को धोखा दे रही है। सत्ता में आने से पहले केजरीवाल ने युवाओं को नए स्कूल-कॉलेज, नौकरी देने के नाम पर उनका समर्थन जुटाया था, लेकिन दिल्ली में सरकार बनाने के बाद युवाओं को ही भूल गए। दिल्ली विधानसभा चुनाव में भी भाजपा भारी बहुमत से सरकार बनाएगी।
विज्ञापन