{"_id":"678ac18bdf4b8428480a7a03","slug":"delhi-young-man-murdered-by-shooting-on-his-temple-dead-body-found-in-pond-2025-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi : कनपटी पर गोली मारकर युवक की हत्या... तालाब में मिला शव, मकान मालिक से विवाद की बात आई सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi : कनपटी पर गोली मारकर युवक की हत्या... तालाब में मिला शव, मकान मालिक से विवाद की बात आई सामने
Sat, 18 Jan 2025 02:16 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 18 Jan 2025 02:16 AM IST
सार
बृहस्पतिवार को युवक का शव गांव के तालाब में मिला। मृतक की शिनाख्त राकेश (29) के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस परिवार वालों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
अलीपुर के माजरा गांव में एक युवक की कनपटी पर गोली मारकर हत्या कर दी गई। बृहस्पतिवार को युवक का शव गांव के तालाब में मिला। मृतक की शिनाख्त राकेश (29) के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस परिवार वालों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
राकेश अपने परिवार के साथ माजरा गांव में किराए पर रहता था। परिवार में पत्नी, तीन बच्चे और मां भगवती और पिता राम प्रकाश हैं। बृहस्पतिवार सुबह अलीपुर थाना पुलिस को माजरा गांव के एक तालाब में युवक का शव पड़े होने की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को तालाब से बाहर निकलवाया। उसकी पहचान राकेश के रूप में हुई।
विज्ञापन
जांच पड़ताल करने पर पता चला कि युवक की कनपटी में गोली मारी गई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद उसके परिवार वाले भी मौके पर पहुंच गए। उसकी मां ने पुलिस को बताया कि जिस मकान के पास से उसका शव मिला है, उस मकान में जागरण का आयोजन किया गया था। राकेश रात में जागरण में मौजूद था।
विज्ञापन
उसकी मां ने बताया कि सुबह करीब दस बजे वह घर आया था। उसने मां को खाना देने के लिए कहा। खाना खाने के बाद वह कुछ देर में आने की बात कहकर घर से चला गया। कुछ देर बाद परिवार वालों को उसका शव तालाब में मिलने की जानकारी मिली।
आशंका जताई जा रही है कि घर में ही गोली मारने के बाद उसे तालाब में फेंक दिया गया है। परिवार वालों का आरोप है कि राकेश का अपने मकान मालिक से कोई विवाद हुआ था। पुलिस उनके आरोपों की जांच कर रही है। साथ ही जागरण में मौजूद लोगों से पूछताछ करने के साथ घटनास्थल के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाल कर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।