फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi: Young man beaten to death on suspicion of theft

Delhi : चोरी के शक में युवक की पीटकर ले ली जान, गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज; तीन आरोपी गिरफ्तार

Tue, 20 Aug 2024 06:42 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Tue, 20 Aug 2024 06:42 AM IST
सार

गंभीर रूप से घायल युवक को पुलिस पास के अस्पताल लेकर गई, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन
Delhi: Young man beaten to death on suspicion of theft
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समयपुर बादली इलाके में चोरी के शक में लोगों ने एक युवक की पिटाई कर दी। गंभीर रूप से घायल युवक को पुलिस पास के अस्पताल लेकर गई, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन


पुलिस अधिकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान बाद में हुई। पुलिस ने घटनास्थल पर छानबीन करने के बाद गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने मारपीट करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामला 2 अगस्त का है। सुबह 7.40 बजे पुलिस को सूचना मिली कि समयपुर बादली के गली नंबर 11 में लोगों ने मकान में घुसे एक चोर को पकड़कर उसकी पिटाई कर दी है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। छानबीन में पता चला कि युवक शराब के नशे में था और कुछ बोल नहीं पा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसे पीसीआर कर्मी बाबू जगजीवन राम अस्पताल लेकर गए हैं। पुलिस अस्पताल पहुंची, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। उसके पास से कोई दस्तावेज नहीं मिला, जिससे उसकी पहचान की जा सके। स्थानीय लोगों से पूछताछ में पता चला कि मृतक गली नंबर 11 के एक मकान में चोरी के इरादे से घुसा था। 


पता चला कि मकान में घुसे युवक को सुधीर, अरुण और सरोज ने पकड़ लिया और उसे पीटकर अधमरा कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद मारपीट करने वाले तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उसके बाद पुलिस मृतक की पहचान करने में जुट गई। कुछ दिन बाद मृतक की शिनाख्त यादव नगर निवासी देवेन्द्र उर्फ सोनू (42) के रूप में हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed