फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi yamuna river crosses danger mark that is 205 point 33 meters flood like situation occuring in delhi

दिल्ली में बाढ़ का खतरा: खतरे के निशान से ऊपर बह रही यमुना, निचले इलाकों में खेतों की तरफ बढ़ा पानी

Fri, 30 Jul 2021 01:15 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Fri, 30 Jul 2021 01:15 PM IST
सार

हथिनीकुंड बैराज से दो दिन से पानी छोड़ा जा रहा है। लाखों क्यूसेक पानी दिल्ली पहुंच चुका है। यमुना के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए लोहे का पुल बंद कर दिया गया है। शुक्रवार शाम तक दिल्ली में यमुना का जलस्तर 205.53 मीटर पर था जो खतरे के निशान से 0.20 मीटर अधिक है है।

विज्ञापन
Delhi yamuna river crosses danger mark that is 205 point 33 meters flood like situation occuring in delhi
यमुना का जलस्तर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

दिल्ली में शुक्रवार को यमुना में जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया। इससे निचले इलाकों में बाढ़ की आशंका जताई जा रही है। हरियाणा के हथिनी कुंड बैराज से पानी छोड़े जाने से नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। लोहा पुल, कश्मीरी गेट और आईटीओ पर बहाव काफी तेज है। अधिकारियों की कई टीमें हालातों पर निगरानी बनाए हुए हैं। जरूरत पड़ने पर आपदा प्रबंधन की टीमों को भी तैनात किया जाएगा।

विज्ञापन


हथिनीकुंड बैराज से दो दिन से पानी छोड़ा जा रहा है। लाखों क्यूसेक पानी दिल्ली पहुंच चुका है। यमुना के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए लोहे का पुल बंद कर दिया गया है। शुक्रवार शाम तक दिल्ली में यमुना का जलस्तर 205.53 मीटर पर था जो खतरे के निशान से 0.20 मीटर अधिक है है। नदी में जलस्तर बढ़ने से निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। सभी इलाकों में अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन


जिला प्रशासन के मुताबिक, हथिनी कुंड बैराज से पिछले दो दिन से लगातार पानी छोड़ा जा रहा है। गुरुवार को 1.6 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया था। दो दिनों में हुई भारी बारिश से भी यमुना के जल स्तर पर प्रभाव पड़ा है। सभी संबंधित अधिकारी हालातों पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। फिलहाल कश्मीरी गेट, पूर्वी दिल्ली से सटा युमना डूब क्षेत्र और लोहा पुल के पास से लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कश्मीरी गेट प्लाईओवर के नीचे रहने वाले विनय पाल ने बताया कि जलस्तर बढ़ने से सुबह झुग्गी तक पानी आ गया था। थोड़ी देर बार सीविल डिफेंस के कर्मचारियों ने आकर जानकारी दी की यमूना में और पानी बढ़ सकता है। इसलिए वह दूसरे स्थान पर चले जाए। यहां एक रैन बसेरे में उनको रहने की व्यवस्था की गई है।
आईटीओ पर यमुना किनारे रहने वाले जतिन कुमार ने बताया कि बुधवार से ही पानी का स्तर बढ़ने लगा था।  इन दिनों में अकसर यमुना का पानी घर तक आ जाता है। ऐसे में हम ऊपर पुस्ते की तरफ चले जाते हैं

देर रात तक और बढ़ सकता है स्तर
अधिकारियों के मुताबिक, यमुना में पानी का स्तर देर रात तक बढ़ सकता है, क्योंकि बैराज से शुक्रवार सुबह को भी पानी छोड़ा गया है, जो देर रात तक दिल्ली पहुंच सकता है। इसको देखते हुए सभी टीमों को अलर्ट पर रखा गया है। अगर हालात गंभीर हुए तो यमुना के किनारे बसे कुछ और इलाकों को खाली कराया जा सकता है।

शुक्रवार को इस तरह बढ़ा जल स्तर- बैराज से इतना छोड़ा गया पानी
सुबह 6 बजे- 205.10 मीटर- 20485 क्यूसेक
10 बजे- 205.32-19056
2 बजे- 205.44-16851
शाम 5 बजे- 205.50- 16849

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed