फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi wrapped in dense fog, 750 flights and hundred trains affected

मौसम की मार: घने कोहरे में लिपटी दिल्ली, 750 उड़ानें और सौ ट्रेनें प्रभावित

Sat, 21 Dec 2019 05:28 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 21 Dec 2019 05:28 AM IST
विज्ञापन
Delhi wrapped in dense fog, 750 flights and hundred trains affected
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला/सोशल मीडिया

पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड के बीच दिल्ली-एनसीआर शुक्रवार सुबह घने कोहरे में घिरा रहा। इसका रेल, सड़क और हवाई यातायात पर जबर्दस्त असर पड़ा। दृश्यता काफी कम होने के कारण दिल्ली में 750 से ज्यादा उड़ानें प्रभावित हुईं, जबकि 100 ट्रेन देरी से चल रही हैं। 

विज्ञापन


आईजीआई एयरपोर्ट पर 19 फ्लाइट को रद्द करना पड़ा। वहीं, सड़कों पर सुबह के समय वाहन रेंगते हुए बढ़े। शाम होने के साथ ही कोहरा घना होता गया। मौसम विभाग ने शनिवार को हल्की बारिश और कोहरा बढ़ने के साथ तापमान में और कमी की संभावना जताई है।
विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में ताजा बर्फबारी के बीच शुक्रवार सुबह दिल्ली में हवा में नमी 100 फीसदी तक पहुंच गई। तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके चलते घना कोहरा छा गया। सुबह करीब 5:30 बजे पालम एयरपोर्ट पर दृश्यता शून्य हो थी। 8:30 बजे पालम की दृश्यता करीब 50 मीटर और सफदरजंग में 100 मीटर थी। दिन चढ़ने के साथ इसमें सुधार आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एयरपोर्ट अधिकारियों ने बताया कि दृश्यता कम होने से देश के अलग-अलग हिस्सों में जाने वाली 11 फ्लाइट और दिल्ली पहुंचने वाली 8 फ्लाइट रद्द करनी पड़ीं। मौसम खुलने के बाद ही सेवाएं सामान्य हो सकीं। वहीं ट्रेनें दो से पांच घंटे की देरी से पहुंचीं। शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 5 कम 17.5 डिग्री सेल्सियस था।

नोएडा की हवा सबसे खराब
दिल्ली-एनसीआर का प्रदूषण स्तर शुक्रवार को फिर गंभीर स्तर पर पहुंच गया। दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 432 पर था। एनसीआर में नोएडा सबसे प्रदूषित रहा। इसका एक्यूआई 463 दर्ज किया गया। गाजियाबाद का एक्यूआई 444 पर था।


ग्रेटर नोएडा, फरीदाबाद व गुरुग्राम में एक्यूआई 427, 420 व 306 रहा। सीपीसीबी के मुताबिक, नमी और हवा की रफ्तार भी दस किमी प्रतिघंटा से नीचे रही। मिक्सिंग हाइट भी दो किमी पर थी। इनके मिलेजुले असर से प्रदूषण टिक गया। शनिवार और रविवार को एक्यूआई में सुधार की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed