फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi women commission started investigation of air hostess death case

एयर होस्टेस मौत मामला: अब सामने आएगा अनीसिया बत्रा की मौत का सच

Wed, 29 Aug 2018 12:44 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 29 Aug 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
Delhi women commission started investigation of air hostess death case
anissia batra - फोटो : फेसबुक प्रोफाइल से

देश की राजधानी दिल्ली के हौजखास इलाके में एयर होस्टेस अनीसिया बत्रा की संदिग्ध मौत के मामले में ठीक से कार्रवाई नहीं होने पर अब दिल्ली महिला आयोग ने इसकी जांच शुरू की है। 

विज्ञापन


मृतका के परिवार ने आरोप लगाया है कि पुलिस ने उनकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की। इस कारण दो हफ्ते बाद उनकी बेटी को जान से हाथ धोना पड़ा। 

परिजनों ने दिल्ली महिला आयोग अध्यक्ष से मुलाकात कर उनसे इस मामले में पुलिस द्वारा की गई गड़बड़ियों के बारे में शिकायत की। परिवार से मुलाकात के बाद आयोग ने 13 जुलाई को एयर होस्टेस अनीसिया बत्रा की संदिग्ध मौत मामले में दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा और दक्षिण जिले की पुलिस को नोटिस भेजा है। 
विज्ञापन


पीड़िता के परिवार ने इस मामले में दक्षिणी जिले की पुलिस द्वारा की गई गड़बड़ियों के कई सबूत आयोग की अध्यक्ष को सौंपे। पीड़िता के पिता ने 27 जून को हौजखास थाने में बेटी के ऊपर उसके पति और उसके परिवार द्वारा की जा रही हिंसा और मारपीट के बारे में शिकायत की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

Delhi women commission started investigation of air hostess death case
anissia batra - फोटो : फेसबुक प्रोफाइल से
परिवार ने बेटी की जान को खतरा भी बताया था। परिवार का आरोप है कि पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं किए जाने के कारण ही उनकी बेटी की जान चली गई। साथ ही पीड़िता की मौत की सूचना पर पुलिस द्वारा ठीक से कार्रवाई नहीं की गई। 

परिवार ने आयोग को बताया है कि घटनास्थल को भी सील नहीं किया गया और अभियुक्तों को घटनास्थल पर बिना किसी रोक-टोक के घूमने दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed