फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Women Commission sent notice to Social Welfare Department for shelter house

दिल्ली महिला आयोग ने समाज कल्याण विभाग को भेजा नोटिस, इन मुद्दों को लेकर पूछा सवाल

Thu, 09 Aug 2018 11:08 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 09 Aug 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
Delhi Women Commission sent notice to Social Welfare Department for shelter house
Delhi Commission for Women

दिल्ली महिला आयोग ने समाज कल्याण विभाग से शेल्टर होम के खिलाफ मिलने वाली शिकायतों पर कार्रवाई की जानकारी मांगी है। साथ ही शेल्टर होम में महिलाओं व बच्चियों की स्थिति जानने के लिए विभाग के सचिव को नोटिस भेजा है। शेल्टर होम के संबंध में विस्तृत जानकारी 16 अगस्त तक देने को कहा है।

विज्ञापन


आयोग ने पूछा है कि दिल्ली में महिलाओं, बच्चों, मानसिक रोगियों और वृद्ध लोगों के लिए कुल कितने शेल्टर होम हैं और ये कहां-कहां चल रहे हैं। इनका संचालन कौन करता है। इसके अलावा सरकार की तरफ से शेल्टर होम को मिलने वाली आर्थिक सहायता की जानकारी देने को भी कहा है।
विज्ञापन


शेल्टर होम के ऑडिट की रिपोर्ट, अफसरों के दौरों सहित शेल्टर होम में तैनात कर्मचारियों की जानकारी भी मांगी है। गौरतलब है कि बिहार के मुजफ्फरपुर में बालिका गृह में बच्चियों और देवरिया में नारी संरक्षण गृह में यौन शोषण के मामले सामने आने के बाद आयोग काफी सक्रिय हो गया है। बीते दिनों महिलाओं और बच्चों के शेल्टर होम का सोशल ऑडिट करने के लिए एक विशेषज्ञ समिति का भी गठन किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed