फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi women commission issued notice to jamia in girls hostel issue

गर्ल्स हास्टल मामले में स्वाति ने जामिया के वीसी को नोटिस भेजा

Wed, 19 Aug 2015 02:57 PM IST
Updated Wed, 19 Aug 2015 02:57 PM IST
विज्ञापन
Delhi women commission issued notice to jamia in girls hostel issue

अक्सर चर्चा ने रहने वाले दिल्ली महिला आयोग के निशाने पर इस बार जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर हैं। आयोग ने कारण बताओ नोटिस जारी कर उनसे एक हफ्ते में जवाब मांगा है।

विज्ञापन


जामिया ने हॉस्टल में रहने वाली लड़कियों के लिए हाल ही में एक निर्देश जारी किया है जिसमें कहा गया है कि अगर कोई भी छात्रा रात आठ बजे के बाद हॉस्टल से बाहर रहती है तो उसे प्रवेश की अनुमति नहीं मिलेगी।
विज्ञापन


आयोग द्वारा जामिया के वाइस चांसल तलत अहमद को भेजे नोटिस में पूछा गया है कि इस तरह की कोई भी गाइडलाइन किसी भी अन्य यूनिवर्सिटी के द्वारा जारी नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसा लगता है कि जामिया में भी जो गाइडलाइन जारी की गई है वह सिर्फ लड़कियों के लिए है जबकि हॉस्टल में रहने वाले लड़कों के लिए ऐसी कोई गाइडलाइन नहीं है। यही कारण है कि संस्थान पर भेदभाव का आरोप लग रहा है।

क्यों छात्राओं ने किया विरोध

Delhi women commission issued notice to jamia in girls hostel issue

नोटिस में वीसी से लड़कियों पर ऐसे प्रतिबंध लगाने का कारण पूछा गया है। साथ ही उनसे इन प्रावधानों की कॉपी और संशोधित दिशानिर्देशों सहित एक हफ्ते में जवाब मांगा गया है।

बता दें कि हाल ही जामिया ने लड़कियों के लिए रात में हास्टल से बाहर रहने के संबंध में कुछ गाइडलाइन जारी किए थे। छात्राओं ने इस गाइडलाइन को लिंगभेदी कह कर इसका विरोध किया था।

आठ बजे रात वाली गाइडलाइन के जारी होने से पहले लड़कियों को महीने में दो बार रात दस बजे तक हास्टल के बाहर रहने की अनुमति थी। इस नई गाइडलाइन के बाद लड़कियों के आठ बजे के बाद हॉस्टल में प्रवेश नहीं मिलेगा।

मुसीबत में फंस सकती हैं लड़कियां!

Delhi women commission issued notice to jamia in girls hostel issue

हालांकि महिला आयोग की नोटिस में कहा गया है कि यह गाइडलाइन छात्राओं की सुरक्षा को सुनिश्‍चित करने के लिए जारी की गई लगती है लेकिन आठ बजे के बाद हॉस्टल में न घुसने देने की शर्त उन्हें बड़ी मुसीबत में डाल सकती है।

इस बारे में जामिया के प्रसक्ता का कहना है कि वह इस मामले को गंभीरता से देख रहे हैं और हम आयोग को नियत समय सीमा के भीतर जवाब देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed