{"_id":"5aa0b54e4f1c1b013e8b5c3c","slug":"delhi-women-commission-handed-over-more-than-five-and-half-million-letters-to-pmo","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रेप रोकने के लिए महिलाओं ने लिखी साढ़े पांच लाख चिट्ठी, दिल्ली महिला आयोग ने PMO को सौंपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेप रोकने के लिए महिलाओं ने लिखी साढ़े पांच लाख चिट्ठी, दिल्ली महिला आयोग ने PMO को सौंपी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 08 Mar 2018 10:15 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली महिला आयोग ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बच्चियों व महिलाओं के मन की बात सुनाने के लिए पांच लाख 55 हजार पत्र प्रधानमंत्री कार्यालय को सौंपे हैं। इन पत्रों में बच्चियों व महिलाओं ने बलात्कारियों को फांसी की सजा दिलाने की बात लिखी है।
बलात्कारियों को सजा दिलाने के लिए आयोग ने रेप रोको अभियान की शुरुआत की हुई है। इस अभियान के माध्यम से आयोग को इतने पत्र प्राप्त हुए हैं। ऑटो में सवार होकर आयोग की सदस्य खुद इन पत्रों को लेकर प्रधानमंत्री कार्यालय के लिए निकलीं।
पुलिस ने मालीवाल को हिरासत में ले लिया और देर शाम पुलिस की निगरानी में मालीवाल सहित एक प्रतिनिधिमंडल ने पीएमओ को पत्र व ज्ञापन सौंपा। आयोग के अनुसार, प्रधानमंत्री कार्यालय को इसकी जानकारी दे दी गई थी।
विज्ञापन
इसके लिए 12 बजे से 2 बजे का समय दिया गया था। आयोग के अनुसार, महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल को विजय चौक पर ही रोक लिया गया और आरोप है कि उनके साथ धक्का-मुक्की की गई। इस वजह से उनके बाएं हाथ में चोट लगी है और उनका हाथ नहीं उठ रहा।

पुलिस उन्हें वहां से मंदिर मार्ग थाने ले गई और कुछ समय के लिए हिरासत में रखा। एक घंटे बाद पुलिस ने आयोग की अध्यक्ष व आयोग के सदस्यों को प्रधानमंत्री कार्यालय जाने की मंजूरी दी।
इससे पहले बुधवार सुबह प्रेस कांफ्रेस में स्वाति ने बताया कि यह महज पत्र नहीं हैं यह बच्चियों व महिलाओं की मन की बात है। जिसे वह अपने देश के प्रधानमंत्री तक पहुंचाना चाहती हैं। उन्हें उम्मीद है कि प्रधानमंत्री से संतोषजनक जवाब मिलेगा।
न्होंने प्रधानमंत्री से अनुरोध किया कि वह इन पत्रों पर तुरंत संज्ञान लें। एक ऐसी मजबूत व्यवस्था बनाई जाए जिससे बच्चों के बलात्कारियों को 6 महीने के अंदर फांसी की सजा मिले। ऐसे मामलों को फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाकर निपटाया जाए।

अभियान को भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा का समर्थन
दिल्ली महिला आयोग के रेप रोको अभियान को हर वर्ग से समर्थन मिल रहा है। स्वाति मालीवाल ने बताया कि शत्रुघ्न सिन्हा ने भी इस अभियान को अपना समर्थन दिया है। सिन्हा का कहना है कि बच्चियों से बलात्कार करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जरूरी है।
आज बनाएंगे मानव श्रृंखला
दिल्ली महिला आयोग इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को सेलिब्रेट नहीं करने जा रहा है। आयोग की अध्यक्ष कहा कि इस बार सेंट्रल पार्क के बाहर आज मानव श्रृंखला बनाई जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वह इसका हिस्सा जरूर बनें। महिला दिवस पर एक फिल्मी हस्तियों द्वारा तैयार म्यूजिक वीडियो लांच किया जाएगा।