फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Women accuses Gurugram man for assault later denied from statement

महिला ने थाने में शख्स पर दर्ज कराया दुष्कर्म का आरोप, कोर्ट में बोली- हो गई थी गलतफहमी

Sat, 22 Feb 2020 06:45 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम
अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम Published by: प्राची प्रियम Updated Sat, 22 Feb 2020 06:45 PM IST
विज्ञापन
Delhi Women accuses Gurugram man for assault later denied from statement
सांकेतिक तस्वीर

वैलेंटाइन डे के दिन गुरुग्राम सेक्टर-37डी स्थित सोसायटी में दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला शनिवार को मजिस्ट्रेट के सामने बयान से मुकर गई। महिला ने धारा 164 के तहत दर्ज किए गए बयान में कहा कि उसने गलतफहमी में युवक पर आरोप दर्ज करा दिया था। मजिस्ट्रेट के आदेश के बाद पुलिस ने अब एफआईआर रद्द करने की कार्रवाई शुरू कर दी। 

विज्ञापन


दिल्ली के सुलेमान नगर निवासी 30 वर्षीय महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि कुछ समय पहले एक वेबसाइट के जरिए उसकी दोस्ती विक्रम उर्फ विकास नामक युवक से हुई थी। दोनों के बीच काफी समय तक व्हॉट्स एप पर बातचीत चलती रहती। महिला ने बताया कि वैलेंटाइन डे वाले दिन विकास ने उसे मिलने के लिए गुरुग्राम बुलाया। 
विज्ञापन


यहां पहुंचने पर विकास उसे सेक्टर-37डी स्थित सोसायटी के फ्लैट में ले गया। महिला ने आरोप लगाया था कि आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया, इसके बाद वह किसी तरह घर चली गई। शुक्रवार को महिला की शिकायत पर सेक्टर-10ए थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म के तहत मामला दर्ज कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस आरोपी युवक के खिलाफ गिरफ्तारी का प्रयास कर ही रही थी कि, लेकिन पीड़िता मजिस्ट्रेट के सामने अपने बयान से मुकर गई। सेक्टर-10ए थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार ने बताया कि पीड़िता के मजिस्ट्रेट बयान के बाद पुलिस एफआईआर रद्द करने की तैयारी कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed