फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi woman sexually assaulted in Shahdara due to personal animosity four accused arrested

दिल्ली में हैवानियत: महिला से सामूहिक दुष्कर्म, बाल काटे और मुंह पर कालिख पोत गलियों में घुमाया

Thu, 27 Jan 2022 02:30 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Thu, 27 Jan 2022 02:30 PM IST
सार

पुलिस ने बताया कि दुष्कर्म के बाद आरोपियों ने उसके बाल काटे फिर उसे जूतों की माला पहनाकर सड़कों पर घुमाया गया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने इस घटना को रोकने के बजाय आरोपियों का उत्साह बढ़ाया।

विज्ञापन
Delhi woman sexually assaulted in Shahdara due to personal animosity four accused arrested
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media

विस्तार

दिल्ली के शाहदरा जिले में गणतंत्र दिवस के दिन एक ऐसी घिनौनी घटना घटी जिसने देश की राजधानी का सिर एक बार फिर झुका दिया है। पुलिस ने मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक शाहदरा में आपसी दुश्मनी के चलते एक महिला को अगवा कर चार लोगों ने उसका दुष्कर्म किया। दरिंदे यहीं नहीं रुके इसके बाद उन्होंने महिला के बाल काटे और फिर उसके मुंह में कालिख पोतकर उसे घुमाया भी गया। 
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि दुष्कर्म के बाद आरोपियों ने उसके बाल काटे फिर उसे जूतों की माला पहनाकर सड़कों पर घुमाया गया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने इस घटना को रोकने के बजाय आरोपियों का उत्साह बढ़ाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है आपसी दुश्मनी

पुलिस से मिली ताजा जानकारी के अनुसार पीड़िता(20) शाहदरा के ही कस्तूरबा नगर इलाके की रहने वाली है। उसकी दोस्ती कुछ साल पहले 12-13 साल के एक लड़के से हो गई। धीरे-धीरे उनकी दोस्ती आगे बढ़ी तो परिवारवालों को इसकी खबर हो गई। पीड़िता जब 16 वर्ष की थी तो उसके घरवालों ने उसकी शादी कहीं और करा दी। हालांकि इसके बाद भी दोनों का मिलना-जुलना जारी रहा। अब पीड़िता को एक बच्चा भी है।


बीते वर्ष पीड़िता ने उक्त लड़के से कह दिया था कि अब वह उससे नहीं मिल सकती। इसके कुछ ही दिन बाद नवंबर माह में उस लड़के(16) ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। उसकी मौत के बाद से ही लड़के का परिवार पीड़िता को बेटे की मौत का जिम्मेदार मान रहा था। परिवार तब से ही पीड़िता को अलग-अलग तरह से परेशान कर रहा था।

तब महिला अपने पति के साथ जाकर कड़कड़डूमा गांव में गुप्त तरीके से रहने लगी। मंगलवार को पीड़िता की बहन अपने घर से बहन के घर के लिए निकली तो आरोपी परिवार की चार महिलाएं और एक पुरुष उसके पीछे लग गए। बहन जब पीड़िता के घर पहुंची तो उन पांचों लोगों ने उसे अगवा कर लिया और कस्तूरबा नगर ले आईं।

यहां उन्होंने दो नाबालिगों और एक वयस्क से पीड़िता का गैंगरेप कराया। यही नहीं आरोपी महिलाओं ने लड़कों को पीड़िता के साथ बुरी से बुरी तरह से दुष्कर्म के तरीके भी बताए। फिर इन महिलाओं ने पीड़िता की पिटाई भी की। फिर उसके बाल काट दिए, उसके मुंह पर कालिख पोत दी और गलियों में घुमाया।

इसके बारे में जब पीड़िता के पति को पता चला तो उसने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर चार महिलाओं गिरफ्तार किया है और दो अन्य को हिरासत में लिया है। वहीं पीड़िता के साथ दुष्कर्म करने वाले तीनों आरोपी अभी फरार चल रहे हैं। 

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने पुलिस को जारी किया नोटिस

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने इस मामले का संज्ञान लेते हुए दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया है। स्वाति ने ट्वीट किया, कस्तूरबा नगर में 20 साल की लड़की का अवैध शराब बेचने वालों द्वारा गैंगरेप किया गया, उसे गंजा कर, चप्पल की माला पहना पूरे इलाके में मुंह काला करके घुमाया। मैं दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी कर रही हूं। सब अपराधी आदमी औरतों को अरेस्ट किया जाए और लड़की और उसके परिवार को सुरक्षा दी जाए।

दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने भी पुलिस की आलोचना की

इस मामले की दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी निंदा की है। उन्होंने स्वाति मालीवाल के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए लिखा, 'ये बेहद शर्मनाक है। अपराधियों की इतनी हिम्मत हो कैसे गई? केंद्रीय गृहमंत्री जी और उपराज्यपाल जी से मैं आग्रह करता हूं कि पुलिस को सख्त एक्शन लेने के निर्देश दें, कानून व्यवस्था पर ध्यान दें। दिल्लीवासी इस तरह के जघन्य अपराध और अपराधियों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed