फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi : Woman murdered under suspicious circumstances

Delhi Crime : महिला की संदिग्ध हालात में हत्या, रायबरेली से दिल्ली बुलाकर ली दोस्त की जान

Sun, 14 Apr 2024 02:10 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 14 Apr 2024 02:10 AM IST
सार

मृतका की पहचान सोनी उर्फ सोनिया (34) के रूप में हुई है। पति ने पड़ोसी दंपती पर झगड़ा करने के दौरान वारदात को अंजाम देने का आरोप लगाया।

विज्ञापन
Delhi : Woman murdered under suspicious circumstances
Demo Pic - फोटो : istock

विस्तार

फर्श बाजार के भीकम सिंह कॉलोनी में एक महिला की संदिग्ध हालात में हत्या कर दी गई। मृतका की पहचान सोनी उर्फ सोनिया (34) के रूप में हुई है। पति ने पड़ोसी दंपती पर झगड़ा करने के दौरान वारदात को अंजाम देने का आरोप लगाया। वहीं पीसीआर कॉल में पिता पर हत्या का आरोप लगाने से मामला संदिग्ध हो गया है। पुलिस पड़ोसी दंपती को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। संदिग्धों का दावा है कि उसने खुद ही चोट पहुंचाई है।

विज्ञापन


जिला पुलिस उपायुक्त सुरेंद्र चौधरी का कहना है कि हम संदिग्धों के दावे और घटनास्थल से मिले साक्ष्य के आधार पर मामले की जांच कर रहे हैं। फिलहाल हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार रात 10.59 बजे एक लड़के ने पीसीआर को सूचना दी कि पापा ने मां के पेट में चाकू मार दिया है, एंबुलेंस की जरूरत है। सूचना मिलते ही फर्श बाजार थाने से एसआई चंद्रपाल और हवलदार राहुल घटनास्थल पर पहुंचे। मौके पर 34 साल की सोनिया खून से लथपथ हालत में कमरे में अचेत पड़ी मिली। उसके हाथ पर चाकू से काटे जाने के तीन-चार निशान थे। साथ ही पेट में चाकू का छोटा घाव था। महिला को हेडगेवार अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया गया। ज्यादा खून निकलने की वजह से मौत की आशंका जताई गई। उसके बाद पुलिस ने क्राइम और फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया। टीम ने कई साक्ष्य हासिल किए हैं।
विज्ञापन


शुरुआती सूचना के मुताबिक हत्या का शक मृतका के पति पर था। मगर जब पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला कि महिला का पड़ोसी दंपती रामबरन उसकी पत्नी रीता व बेटी एकता से झगड़ा हुआ था। पति सतबीर ने आरोप लगाया कि दंपती ने ही झगड़े के दौरान उसकी पत्नी की हत्या कर दी। महिला के बाएं हाथ की कलाई पर चाकू से दो-तीन कट के निशान मिलने से मामला संदिग्ध है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि खुदकुशी करने के दौरान लोग इस तरह से कलाई काटते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रायबरेली से दिल्ली बुलाकर युवक की हत्या
प्रेमिका की आपत्तिजनक फोटो भेजने से नाराज युवक ने दोस्त को रायबरेली से दिल्ली बुलाकर उसकी गला रेतकर हत्या कर दी। मृतक की शिनाख्त गांव भेमगंज, रायबरेली, यूपी निवासी आशीष (28) के रूप में हुई है। पुलिस ने तकनीकी जांच कर घटना के 24 घंटे बाद ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने खुलासा किया है कि उसकी प्रेमिका से नजदीकियां बढ़ाकर उसे ब्लैकमेल करने लगा था।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी की पहचान गांव धनेरी, पूर्वी रामपुर, यूपी निवासी सुरेश गंगवार (25) के रूप में हुई है। 9 अप्रैल को पुलिस को द्वारका सेक्टर 21 मेट्रो स्टेशन के पास स्थित जंगल में एक युवक का शव पड़े होने की जानकारी मिली। युवक का गला रेता हुआ था और चेहरे को पत्थर से कुचला गया था। उसके पास से मिले कागजात से पहचान आशीष कुमार के रूप में हुई। द्वारका सेक्टर-23 थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया। जिला पुलिस उपायुक्त अंकित सिंह की देखरेख में वाहन चोरी निरोधक शाखा ने मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरे को खंगाला। साथ ही तकनीकी निगरानी रखकर संदिग्ध सुरेश गंगवार को पकड़ा। 

उसने आशीष कुमार की हत्या करना कबूल कर लिया। पुलिस ने उस मोबाइल फोन को बरामद कर लिया, जिसके जरिये उसने आशीष को रायबरेली से दिल्ली बुलाया था। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने खून से सने कपड़े और चाकू भी बरामद कर लिए। पूछताछ में उसने बताया कि आशीष उसका करीबी दोस्त था। दोनों असम में स्काईलार्क इंफ्राटेक कंपनी में सुरक्षा गार्ड के रूप में काम करते थे। वहां पर संजना (बदला हुआ नाम) नाम की युवती आशीष की प्रेमिका थी, जिससे वह फोन पर बात करता था। संजना कभी कभार उसके मोबाइल पर भी फोन कर देती थी, जिससे उसकी संजना से नजदीकी बढ़ गई। हाल ही में आशीष ने सुरेश को उसकी प्रेमिका के कुछ आपत्तिजनक फोटो भेजे और उसे ब्लैकमेल करने की कोशिश करने लगा। सुरेश ने आशीष की हत्या की योजना बनाई। उसने उसे दिल्ली में सड़क सुरक्षा साइन बोर्ड लगाने में ज्यादा कमाई का लालच देकर बुलाया और हत्या कर दी।


बिस्तर पर पड़ा मिला युवक का शव
मालवीय नगर के खिड़की एक्सटेंशन में शनिवार को एक युवक का शव बिस्तर पर पड़ा मिला। युवक की पहचान सोनीपत, हरियाणा निवासी हर्ष (24) के रूप में हुई है। उसकी गर्दन में तार लिपटा हुआ था और उसका एक सिरा कमरे में लगे पंखे से बंधा हुआ था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम करवाने के लिए एम्स के शवगृह में रखवा दिया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तो पाया कि युवक की गर्दन में तार लपेटा हुआ है और उसकी सांसें थम चुकी हैं। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और पड़ोसियों से पूछताछ की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed