फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi woman dead body found dumped in suitcase at bawana bus stop

बस स्टैंड पर पड़े सूटकेस में ठूसकर भरी थी महिला की लाश, खोलकर देखा तो पैरों तले खिसक गई जमीन

Sat, 19 Oct 2019 02:34 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sat, 19 Oct 2019 02:34 PM IST
विज्ञापन
Delhi woman dead body found dumped in suitcase at bawana bus stop
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली के बवाना के पूंठखुर्द मेन सोसाइटी बस स्टैंड के पास शुक्रवार सुबह लावारिस सूटकेस में महिला का शव मिलने से सनसनी मच गई। दुर्गंध होने के बाद लोगों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी।

विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस के मुताबिक, शव दो दिन पहले का है। पुलिस ने गला घोंटकर हत्या किए जाने की आशंका जताई है। पुलिस मामला दर्ज कर मृतका की पहचान करने में जुटी है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार सुबह करीब पौने दस बजे पुलिस को लावारिस सूटकेस पड़ा होने की जानकारी मिली थी। लोगों ने बताया कि बैग से तेज बदबू आ रही है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बैग को कब्जे में लेकर उसे खोला। बैग में 20 से 22 साल की महिला का शव था।

विज्ञापन
विज्ञापन

सड़ने की वजह से चेहरा और गला काला पड़ गया

पुलिस शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पहचान करने में जुटी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि महिला के शरीर पर चोट के निशान नहीं हैं।

शरीर सड़ने की वजह से चेहरा और गला काला पड़ गया है। पुलिस सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को कब्जे में लेकर इस बात की जांच में जुटी है कि सूटकेस को कौन छोड़कर गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed