फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi woman angry with husband second marriage killed infant of second wife arrested

दिल्लीः पति की दूसरी शादी से नाराज महिला ने सौतन के एक माह के बेटे को दी खौफनाक मौत

Fri, 27 Sep 2019 10:14 AM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Fri, 27 Sep 2019 10:14 AM IST
विज्ञापन
delhi woman angry with husband second marriage killed infant of second wife arrested
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली में एक महिला ने गुस्से में आकर ऐसा कदम उठा लिया जिससे पूरा परिवार दहल गया है। इस मामले की जांच कर रही पुलिस टीम भी हैरत में है।

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली के वजीराबाद में रहने वाली एक महिला ने अपने पति की दूसरी बीवी के एक महीने के मासूम को सिर्फ इसलिए मार दिया क्योंकि वह पति से नाराज थी। आरोपी महिला पति की दूसरी शादी के बाद से ही उससे नाराज चल रही थी।
विज्ञापन


उत्तरी दिल्ली की डिप्टी कमिश्नर(डीसीपी) मोनिका भारद्वाज ने बताया कि आरोपी महिला ने एक माह के मासूम के शव को कपड़ों के बीच छिपा दिया था लेकिन उसकी अपनी ही छह साल की बच्ची ने सारा राज खोल दिया जिससे उसकी गिरफ्तारी हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीसीपी ने बताया कि 30 वर्षीय महिला आरोपी मूल रूप से बिहार की रहने वाली है और सात साल पहले उसकी शादी दिहाड़ी मजदूर से हुई थी। आरोपी महिला के तीन बच्चे हैं। एक साल पहले उसका पति किसी काम से बिहार गया था और वापस आया तो उसके साथ दूसरी पत्नी थी।

महिला के पति ने अपनी दोनों बीवियों के लिए अलग घर का इंतजाम कर रखा था, लेकिन वह पड़ोस में ही था। आरोपी महिला अपने पति की दूसरी शादी से नाराज थी क्योंकि उसे लगता था कि उसका पति उस पर ज्यादा ध्यान नहीं देता जबकि वह अपना जीवनयापन लोगों के घरों में काम कर चला रही थी। दूसरी पत्नी को एक महीने पहले बेटा होने से आरोपी महिला ज्यादा चिढ़ गई थी।

यही वजह थी कि 13 सितंबर के दिन आरोपी महिला अपनी सौतन के घर में दाखिल हुई और उसके बच्चे को चुरा लाई। इसके बाद बच्चे को कपड़े से दबाकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शव को अपने घर लाई और कपड़ों के ढेर में दबा दिया।

जब नवजात बच्चे की तलाश होने लगी तो आरोपी की छह साल की बेटी ने अपने पिता को बताया कि उसने आखिरी बार बच्चा अपनी मां के साथ देखा था। जब महिला से सख्ती से पूछा गया तो उसने बताया कि वह बच्चे को मार चुकी है और फिर बताया कि बच्चे को कहां छिपाया है। इसके बाद पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया। महिला का दावा है कि वह खुद एक माह की गर्भवती है, हालांकि अभी इसकी पुष्टि होना बाकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed