{"_id":"642f77d7028f61f3fc067d65","slug":"delhi-will-soon-have-100-world-class-ev-charging-stations-2023-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: राजधानी में जल्द स्थापित होंगे 100 विश्वस्तरीय ईवी चार्जिंग स्टेशन, 50 इसी माह बनकर होंगे तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: राजधानी में जल्द स्थापित होंगे 100 विश्वस्तरीय ईवी चार्जिंग स्टेशन, 50 इसी माह बनकर होंगे तैयार
Fri, 07 Apr 2023 08:07 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Fri, 07 Apr 2023 08:07 AM IST
सार
इस प्रोजेक्ट के साथ शहर के हर हिस्से में शानदार और सुलभ ईवी चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार होगा जहां प्रति यूनिट चार्जिंग की लागत देश ही नहीं दुनिया में सबसे कम होगी और लोगों को ईवी चार्जिंग के लिए प्रति यूनिट 3 रुपये से भी कम खर्च करने होंगे।
विज्ञापन
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी में जल्द 100 विश्वस्तरीय इलेक्ट्रिक व्हीकल (ईवी) स्टेशन स्थापित होंगे। इनमें प्रति यूनिट चार्जिंग लागत दुनिया में सबसे कम होगी। दिल्ली सरकार की इस महत्वाकांक्षी परियोजना के तहत मेट्रो स्टेशनों व बस डिपो पर इन्हें स्थापित किया जाएगा।
विज्ञापन
3 रुपये से कम प्रति यूनिट खर्च होंगे
इस प्रोजेक्ट के साथ शहर के हर हिस्से में शानदार और सुलभ ईवी चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार होगा जहां प्रति यूनिट चार्जिंग की लागत देश ही नहीं दुनिया में सबसे कम होगी और लोगों को ईवी चार्जिंग के लिए प्रति यूनिट 3 रुपये से भी कम खर्च करने होंगे। दिसंबर में राजधानी में बिकने वाले कुल वाहनों में 16.7 प्रतिशत ई-वाहनों की रही जो देश में सर्वाधिक है। सभी चार्जिंग स्टेशन पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मॉडल पर आधारित है।
विज्ञापन
50 स्टेशन इसी माह बनकर होंगे तैयार
बिजली मंत्री आतिशी ने विभाग के अधिकारियों के साथ इस संबंध में बृहस्पतिवार को समीक्षा बैठक की। आतिशी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि बिजली विभाग और डीटीएल चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने के सभी मुद्दों को तुरंत हल करें। अप्रैल के अंत तक 50 और जुलाई के अंत तक सभी 100 ईवी चार्जिंग स्टेशन बनाकर तैयार करें। इनके निर्माण में तेजी लाई जाए और समयसीमा का पूरी तरह पालन किया जाए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि केजरीवाल सरकार के प्रयासों से दिल्ली पिछले सालों में देश के इलेक्ट्रिक व्हीकल (ईवी) कैपिटल के रूप में उभरी है। इस दिशा में दिल्ली में ईवी चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत बनाने के लिए शहर भर में 100 ईवी चार्जिंग स्टेशन का निर्माण किया जा रहा है।