फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi will keep pace with the speed of the metro.

Delhi: मेट्रो की रफ्तार के साथ कदमताल करेगी दिल्ली, स्टेशनों के पास ही होंगे घर; दफ्तर और चमकते बाजार

Sat, 16 May 2026 06:06 AM IST
दुष्यंत शर्मा आदित्य पाण्डेय, नई दिल्ली
आदित्य पाण्डेय, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 16 May 2026 06:06 AM IST
सार

डीडीए ने ट्रांजिट ओरिएंटेड डेवलपमेंट (टीओडी) पॉलिसी के तहत राजधानी के 14 बड़े और प्राइम भूखंडों (प्लॉट्स) को विकसित करने की मेगा योजना तैयार कर ली है। इस पहल का सीधा मकसद दिल्लीवासियों के रहने, काम करने और मनोरंजन के तरीकों को मेट्रो कनेक्टिविटी से जोड़कर एक नया अर्बन लाइफस्टाइल देना है।

विज्ञापन
Delhi will keep pace with the speed of the metro.
दिल्ली मेट्रो - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

दिल्ली के सुनहरे भविष्य की तस्वीर अब मेट्रो की पटरियों के साथ-साथ तैयार होगी। डीडीए ने ट्रांजिट ओरिएंटेड डेवलपमेंट (टीओडी) पॉलिसी के तहत राजधानी के 14 बड़े और प्राइम भूखंडों (प्लॉट्स) को विकसित करने की मेगा योजना तैयार कर ली है। इस पहल का सीधा मकसद दिल्लीवासियों के रहने, काम करने और मनोरंजन के तरीकों को मेट्रो कनेक्टिविटी से जोड़कर एक नया अर्बन लाइफस्टाइल देना है। टीओडी पॉलिसी नोटिफाई होने के बाद अब तक इस पर चार प्रस्ताव भी मिले हैं।

विज्ञापन


इन 14 स्थानों पर न केवल रिहायशी इमारतें बनेंगी, बल्कि कॉमर्शियल हब, अस्पताल और शॉपिंग सेंटर भी विकसित किए जाएंगे। दिल्ली एक ऐसे शहरी मॉडल की ओर बढ़ जाएगी, जहां लोगों को घर, दफ्तर, बाजार और जरूरी सुविधाओं के लिए लंबी दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी। इससे ट्रैफिक, प्रदूषण और यात्रा का समय कम होगा, जबकि रोजगार और कारोबार के नए मौके भी बनेंगे।
विज्ञापन


सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल बढ़ाने पर फोकस
दिल्ली में निजी वाहनों पर निर्भरता कम होगी और लोग ज्यादा से ज्यादा मेट्रो व सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करेंगे। मेट्रो स्टेशनों के 500 से 800 मीटर दायरे में घना और योजनाबद्ध विकास किया जाएगा, ताकि लोग पैदल भी अपनी मंजिल तक पहुंच सकें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्वी दिल्ली के 5 बड़े पॉइंट दायरे में
पूर्वी दिल्ली में दिलशाद गार्डन, झिलमिल ताहिरपुर, कड़कड़डूमा, प्रीत विहार और मंडावली-फाजलपुर जैसे इलाकों को नए स्वरूप में विकसित किया जाएगा। दिलशाद गार्डन में रेड लाइन मेट्रो के पास खाली पड़े भूखंडों पर आधुनिक निर्माण की योजना है। झिलमिल ताहिरपुर में शॉपिंग सेंटर बनाया जाएगा, जबकि कड़कड़डूमा में ब्लू लाइन मेट्रो के पास बड़ा मिश्रित विकास प्रस्तावित है। प्रीत विहार और मंडावली में आवासीय परियोजनाओं पर जोर रहेगा।

कॉमर्शियल हब बनेगा द्वारका
द्वारका को टीओडी पॉलिसी के तहत बड़े कॉमर्शियल हब के रूप में तैयार करने की योजना है। द्वारका सेक्टर-10 और सेक्टर-12 में बड़े डिस्ट्रिक्ट सेंटर और लोकल शॉपिंग सेंटर बनाए जाएंगे। यहां मेट्रो कनेक्टिविटी के साथ आधुनिक ऑफिस, रिटेल और अन्य सुविधाएं विकसित होंगी। माना जा रहा है कि इससे द्वारका दिल्ली के प्रमुख व्यापारिक क्षेत्रों में शामिल हो सकता है।

सबसे बड़ा प्रोजेक्ट पीरागढ़ी डिस्ट्रिक्ट सेंटर के लिए
पश्चिमी दिल्ली के पीरागढ़ी में इस योजना का सबसे बड़ा प्रोजेक्ट प्रस्तावित है। यहां करीब 1.24 लाख वर्ग मीटर जमीन पर विशाल डिस्ट्रिक्ट सेंटर बनाया जाएगा। ग्रीन लाइन मेट्रो और आउटर रिंग रोड के पास होने के कारण ये इलाका भविष्य में पश्चिमी दिल्ली का बड़ा आर्थिक केंद्र बन सकता है। मादीपुर में अस्पताल, नर्सिंग होम और सांस्कृतिक केंद्र विकसित करने की तैयारी है। वहीं रोहतक रोड के गोल्डन पार्क इलाके में ग्रुप हाउसिंग प्रोजेक्ट लाए जाएंगे।

रोहिणी में विकास के नए रास्ते बनेंगे
रोहिणी सेक्टर-18 और 19 में भी बड़े स्तर पर आवासीय विकास होगा। यहां आधुनिक सुविधाओं से लैस ग्रुप हाउसिंग परियोजनाएं विकसित की जाएंगी। इन इलाकों की खास बात यह होगी कि मेट्रो स्टेशन से दूरी बेहद कम रहेगी, जिससे लोगों का रोजाना सफर आसान होगा।


ये पॉलिसी इसलिए है खास
टीओडी पॉलिसी के तहत इन क्षेत्रों में अधिक एफएआर यानी ज्यादा निर्माण क्षमता की अनुमति मिलेगी। इससे ऊंची इमारतों और आधुनिक शहरी ढांचे का विकास संभव होगा। दिल्ली जैसे शहर में जहां जमीन सीमित है, वहां यह मॉडल जमीन के बेहतर उपयोग का रास्ता माना जा रहा है। डीडीए की योजना सिर्फ इमारतें बनाने तक सीमित नहीं है। इसका उद्देश्य ऐसे इलाके तैयार करना है, जहां लोग कम दूरी में अपनी ज्यादातर जरूरतें पूरी कर सकें।

क्षेत्रफल के आधार पर कहां क्या होगा विकसित

जोन-ई-पूर्वी दिल्ली

  • दिलशाद गार्डन: इंडस्ट्रियल पॉकेट्स के 3800 वर्ग मीटर के भूखंड पर नया मिश्रित विकास
  • दिलशाद गार्डन: जीटी शाहदरा रोड पर 4103 वर्ग मीटर के भूखंड पर नया मिश्रित विकास
  • झिलमिल ताहिरपुर: 4941 वर्ग मीटर में शॉपिंग सेंटर
  • कड़कड़डूमा: 76,251 वर्ग मीटर में बड़ा मिश्रित विकास प्रोजेक्ट
  • प्रीत विहार: 6088 वर्ग मीटर में आवासीय परियोजना
  • मंडावली-फाजलपुर: 11,208 वर्ग मीटर में रिहायशी विकास

जोन-के-2-द्वारका

  • सेक्टर-10: 7000 वर्ग मीटर में लोकल शॉपिंग सेंटर
  • सेक्टर-10: 31,100 वर्ग मीटर में डिस्ट्रिक्ट सेंटर
  • सेक्टर-12: 26,400 वर्ग मीटर में बड़ा डिस्ट्रिक्ट सेंटर

जोन-जी-पश्चिमी दिल्ली

  • पीरागढ़ी: 1,24,828 वर्ग मीटर में बड़ा डिस्ट्रिक्ट सेंटर और कॉमर्शियल हब
  • मादीपुर: 26,512 वर्ग मीटर में अस्पताल, नर्सिंग होम और सांस्कृतिक केंद्र
  • रोहतक रोड-गोल्डन पार्क: 9630 वर्ग मीटर में ग्रुप हाउसिंग

रोहिणी क्षेत्र

  • सेक्टर-19: 14,600 वर्ग मीटर में आवासीय विकास
  • सेक्टर-18: 18,500 वर्ग मीटर में आधुनिक ग्रुप हाउसिंग प्रोजेक्ट्स
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed