फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi will get two gifts on friday

आज मिलेगी दोहरी खुशी, ये राशिफल नहीं सच है

Fri, 01 May 2015 03:33 PM IST
Updated Fri, 01 May 2015 03:33 PM IST
विज्ञापन
Delhi will get two gifts on friday

दिल्ली-लखनऊ डबल डेकर ट्रेन का संचालन शुक्रवार से शुरू होगा। फिलहाल इसमें निर्धारित संख्या से कम ही यात्री सफर कर सकेंगे। क्योंकि ट्रेन में डिब्बों की संख्या 12 से घटाकर 10 कर दी गई है।

विज्ञापन


दिल्ली के आनंद विहार रेलवे स्टेशन से यह ट्रेन सप्ताह में दो दिन चलेगी। दोनों दिशाओं में यह ट्रेन गाजियाबाद, मुरादाबाद और बरेली रेलवे स्टेशन पर भी रुकेगी।
विज्ञापन


रेलवे सूत्रों के अनुसार कोच की संख्या फिलहाल कम है, इसी वजह से यह फैसला लिया गया है। मालूम हो कि डबल डेकर ट्रेन के एक कोच में 120 यात्रियों के बैठने की क्षमता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रेन संख्या-12584 आनंद विहार टर्मिनल-लखनऊ जंक्शन एसी सुपरफास्ट डबल डेकर ट्रेन आनंद विहार से प्रत्येक शुक्रवार व रविवार को दोपहर 2:10 बजे रवाना होगी और उसी दिन रात के 10:50 बजे लखनऊ पहुंचेगी।

वापसी में ट्रेन संख्या-12583 लखनऊ जंक्शन से आनंद विहार के लिए शुक्रवार व रविवार को सुबह 5 बजे चलेगी और आनंद विहार स्टेशन दोपहर 1 बजे पहुंचेगी।

उल्लेखनीय है कि रविवार को इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई गई थी। इस मौके पर केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह, रेल मंत्री सुरेश प्रभु, रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा समेत अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

मेट्रो कार्ड से एयरपोर्ट एक्सप्रेस में आज से करें सफर

Delhi will get two gifts on friday

यात्रियों को अब दिल्ली मेट्रो के बाद एयरपोर्ट एक्सप्रेस मेट्रो लाइन में सफर करने के लिए अब दो-दो कार्ड का प्रयोग नहीं करना पड़ेगा।

शुक्रवार से डीएमआरसी ने यात्रियों को सुविधा देने के लिए दिल्ली मेट्रो और एयरपोर्ट एक्सप्रेस मेट्रो लाइन के कार्ड को मर्ज कर दिया है।

यात्री पुराने एयरपोर्ट मेट्रो के कार्ड वापस करके दिल्ली मेट्रो के कार्ड ले सकते हैं। क्योंकि एयरपोर्ट एक्सप्रेस मेट्रो कार्ड की बिक्री एक मई से बंद हो जाएगी।

एयरपोर्ट एक्सप्रेस मेट्रो लाइन पर स्थित शिवाजी मेट्रो स्टेशन में बृहस्पतिवार को केंद्रीय शहरी विकास मंत्री एम वेंकैया नायडू ने कस्टमर केयर पर एक हजार रुपये वैल्यू का पहला इंटर ऑपरेबल मेेट्रो स्मार्ट कार्ड नंबर खरीदा।

केंद्रीय मंत्री नायडू ने कार्ड खरीदने के बाद कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मेट्रो यात्रा के बाद अब अन्य मंत्री और सांसद भी मेट्रो का प्रयोग करेंगे। क्योंकि उन्होंने खुद सभी को पत्र लिखकर पब्लिक ट्रांसपोर्ट को बढ़ावा देने को कहा है।

देशभर में फैलेगा मेट्रो का जाल, डीएमआरसी तैयार करेगी डीपीआर
मोदी के मेक इन इंडिया में हम स्मार्ट सिटी ही नहीं, स्मार्ट पब्लिक  ट्रांसपोर्ट के अलावा स्मार्ट पैसेंजर भी तैयार करना चाहते हैं। इसलिए देशभर को मेट्रो के जाल से जोड़ा जाएगा।

इसी के तहत डीएमआरसी को डीपीआर तैयार करने का जिम्मा दिया है, ताकि दिल्ली मेट्रो की तर्ज पर देशभर के यात्री आरामदायक, सुरक्षित सफर मेट्रो से पूरा कर सकें।

अभी कम नहीं होगा किराया
केंद्रीय मंत्री ने एयरपोर्ट मेट्रो लाइन का किराया दिल्ली मेट्रो की अन्य लाइनों की तर्ज पर करने के सवाल पर कहा कि इसमें रिलायंस शामिल था, इसलिए पहले पुराने मुद्दों को सुलझाना होगा।

उसके बाद देखेंगे कि क्या किराया कम करने की संभावना बन सकती है या नहीं? मेट्रो आने वाले समय में एनसीआर में मेट्रो लगभग 350 किलोमीटर से अधिक दूरी तय करेगी। इसके लिए अभी से तैयारी की जरूरत है। इसमें फीडर बसों को भी बढ़ाना शामिल होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed