फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi will be as soon as the ban on tobacco

बैन लागू होते ही दिल्ली में पूरी तरह बंद होगा गुटखा

Sat, 17 Oct 2015 10:16 AM IST
Updated Sat, 17 Oct 2015 10:16 AM IST
विज्ञापन
Delhi will be as soon as the ban on tobacco

चबाने वाले सभी तरह के गुटखे पर प्रतिबंध लागू होने के आदेश के एक माह के अंदर दिल्ली में गुटखे का व्यापार पूरी तरह से बंद हो जाएगा। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि प्रतिबंध को सख्ती से लागू करने के लिए सभी जरुरी कदम उठाए जाएंगे।

विज्ञापन


विश्व स्वास्थ्य संगठन और सेंटर फॉर कम्यूनिकेशन एंड चेंज इंडिया की ओर से दिल्ली समेत आठ राज्यों में गुटखा के इस्तेमाल और व्यापार पर किए गए अध्ययन रिपोर्ट को शुक्रवार को जारी किया गया।

विज्ञापन


डब्यूएचओ, सीसीसीआई और जॉन्स ऑपकिन्स ब्लूमर्ग स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ की ओर से दिल्ली, आसाम, बिहार, गुजरात, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, उड़िसा और कर्नाटक में किए गए अध्ययन रिपोर्ट को शुक्रवार को जारी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तंबाकू पर सख्ती से प्रतिबंध लगाया जा सके

Delhi will be as soon as the ban on tobacco

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येन्द्र जैन ने कहा कि अध्ययन रिपोर्ट प्रतिबंध को समर्थन करने वाली है और इस रिपोर्ट को सरकार अपनी ओर से अदालत में रखेगी ताकि तंबाकू पर सख्ती से प्रतिबंध लगाया जा सके और उसे लागू किया जा सके।


दिल्ली में किए गए अध्ययन रिपोर्ट में सामने आया है कि गुटखा पर सरकार के फैसले के एक माह बाद करीब 42 फीसदी लोगों ने गुटखा का सेवन करना छोड़ दिया। गुटखा सेवन करने वाले 90 प्रतिशत लोगों ने माना है कि प्रतिबंध का फैसला सही था।

50 प्रतिशत लोगों को इस बात की जानकारी ही नहीं थी कि प्रतिबंध क्यों लगाया गया है। दिल्ली के शैक्षणिक संस्थानों के आसपास 100 मीटर के दायरे में भी गुटखा की बिक्री की जा रही है।

करीब 30 फीसदी गुटखा के खुदरा बिक्रेताओं ने कहा कि गुटखा पर प्रतिबंध लगने के सरकार के फैसले के बाद भी कोई भी कार्रवाई के लिए नहीं आया। हालांकि 99 फीसदी लोगों ने इस बात को माना है कि गुटखा पर प्रतिबंध लगाना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंग है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed