{"_id":"65bd8027cb9e9b627e096853","slug":"delhi-wife-burnt-for-refusing-to-drink-alcohol-2024-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi : शराब पीने से मना करने पर पत्नी को जलाया, मच गई चीख-पुकार और फिर आई पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi : शराब पीने से मना करने पर पत्नी को जलाया, मच गई चीख-पुकार और फिर आई पुलिस
Sat, 03 Feb 2024 05:22 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 03 Feb 2024 05:22 AM IST
सार
चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे और आग बुझाकर पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने महिला को दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
demo pic...
- फोटो : demo
विस्तार
डाबड़ी में शराब पीने से मना करने पर पति नरेंद्र ने पत्नी विनीता (33) पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे और आग बुझाकर पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने महिला को दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
पीड़िता के बयान पर पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वह अपनी पत्नी विनीता और बच्चों के साथ सीतापुरी इलाके में रहता था। दंपती मजदूरी करते थे। पुलिस अधिकारी ने बताया कि बृहस्पतिवार रात पुलिस को महिला को जलाने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने झुलसी विनीता को दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती कराया। मौके से पुलिस को ज्वलनशील पदार्थ और जले हुए कपड़े मिले। इन्हें पुलिस ने अपने कब्जे में कर लिया।
विज्ञापन
आसपास के लोगों ने बताया कि नरेंद्र शराब का आदी है। इसको लेकर दंपती के बीच अक्सर झगड़ा होता था। बृहस्पतिवार रात भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ। पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर विनीता का बयान दर्ज किया। उसने बताया कि उसका पति शराब पीकर अक्सर झगड़ा करता है। बृहस्पतिवार को शराब पीने से मना करने पर आरोपी ने उसके ऊपर ज्वलनशील पदार्थ डाल दिया और आग लगा दी।
विज्ञापन