{"_id":"630a83db6cef427e44533d97","slug":"delhi-wife-attacked-with-sharp-weapon-when-asked-money","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: घर का खर्चा मांगा तो पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, आरोपी हुआ फरार, महिला जीटीबी अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: घर का खर्चा मांगा तो पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, आरोपी हुआ फरार, महिला जीटीबी अस्पताल में भर्ती
Sun, 28 Aug 2022 02:21 AM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Sun, 28 Aug 2022 02:21 AM IST
सार
पीड़िता सन्नो ने बताया कि उससे पति से कहा कि घर में खाने को कुछ नहीं है। घर का खर्चा चलाने का पैसा दे दो। इसी बात पर आरोपी भड़क गया। वह उसके साथ गाली-गलौज करने लगा और जेब से धारदार हथियार निकालकर उस पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
घर के लिए खर्चा मांगा तो पति ने कर दिया हमला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर-पूर्वी दिल्ली के नंद नगरी इलाके में शुक्रवार शाम एक महिला ने घर का खर्चा चलाने के लिए पति से रुपये मांगे। इस बात पर पति इतना भड़का की उसने धारदार हथियार से पत्नी पर हमला कर दिया। आरोपी ने महिला के चेहरे पर कई वार किए और फरार हो गया। जख्मी हालत में सन्नो (19) को जीटीबी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस ने उसका बयान लेकर पति सलमान के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, सन्नो परिवार के साथ नंद नगरी के सुंदर नगरी में रहती थी। इसके परिवार में पति सलमान के अलावा एक साल का बेटा है। पुलिस को दिए बयान में सन्नो ने बताया कि पिछले कुछ समय से एक मामले में उसका पति जेल में बंद था। एक माह पूर्व ही वह जेल से बाहर आया था। शुक्रवार को सलमान शराब के नशे में घर पहुंचा। इस बीच सन्नो ने उससे कहा कि घर में खाने को कुछ नहीं है। घर का खर्चा चलाने का पैसा दे दो। इसी बात पर आरोपी भड़क गया। वह उसके साथ गाली-गलौज करने लगा।
विज्ञापन
पीड़िता ने बताया कि सलमान ने जेब से धारदार हथियार निकाला और सन्नो पर हमला कर दिया। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सन्नो को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका उपचार जारी है। पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन