फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi weekend lockdown delhi metro DTC changes duration of trains on several lines only available for essential service

दिल्ली में वीकेंड कर्फ्यूः मेट्रो और डीटीसी बसों में कौन कर सकेगा सफर, कम रहेगी फ्रीक्वेंसी

Sat, 17 Apr 2021 03:18 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sat, 17 Apr 2021 03:18 AM IST
सार

दिल्ली में कोरोना की बढ़ती चेन को तोड़ने के लिए दिल्ली सरकार ने वीकेंड कर्फ्यू का फैसला लिया है। यह आज रात से ही लग जाएगा जो सोमवार सुबह तक रहेगा। ऐसे में इन 55 घंटों के लिए दिल्ली मेट्रो ने भी अपनी राइड्स और ट्रेन के स्टेशन पर आने के अंतराल में बदलाव किया है।

विज्ञापन
delhi weekend lockdown delhi metro DTC changes duration of trains on several lines only available for essential service
delhi metro - फोटो : PTI

विस्तार

दिल्ली में कोरोना की बढ़ती चेन को तोड़ने के लिए दिल्ली सरकार ने वीकेंड कर्फ्यू का फैसला लिया है। यह आज शुक्रवार रात 10.00 बजे से ही लग जाएगा जो सोमवार सुबह 5.00 बजे तक रहेगा। ऐसे में इन 55 घंटों के लिए डीटीसी ने अपनी बसों और दिल्ली मेट्रो ने राइड्स और ट्रेन के स्टेशन पर आने के अंतराल में बदलाव किया है।

विज्ञापन


कोरोना संक्रमण से बिगड़ते हालात को देखते हुए सरकार की ओर से लागू सप्ताहांत कर्फ्यू के दौरान दिल्ली मेट्रो की फ्रीक्वेंसी कम होगी। ब्लू लाइन और ग्रीन को छोड़कर बाकी सभी लाइनों पर मेट्रो 15 मिनट के अंतराल पर उपलब्ध होगी। द्वारका से नोएडा व वैशाली सेक्शन पर यह अंतराल दोगुना यानी 30 मिनट का होगा। इसी तरह ग्रीन लाइन पर ब्रिगेडियर होशियार सिंह और कीर्ति नगर या इंद्रलोक के बीच दो मेट्रो के परिचालन के बीच आधे घंटे का अंतराल होगा। शनिवार और रविवार को कर्फ्यू के दौरान मेट्रो के अंतराल बढ़ाए गए हैं, ताकि जरूरी सेवाओं से जुड़े कर्मियों और अधिकारियों को भी आवागमन में दिक्कत न हो। सफर के दौरान यात्रियों को पहले की तरह संक्रमण से बचाव के लिए लागू सभी नियमों का पालन करना होगा।
विज्ञापन


दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) के कार्यकारी निदेशक (कॉरपोरेट कम्यूनिकेशन) अनुज दयाल के मुताबिक, सप्ताहांत में पूरे नेटवर्क पर 15 मिनट के अंतराल पर मेट्रो उपलब्ध होगी। इस दौरान ग्रीन लाइन और ब्लू लाइन पर दो अलग अलग सेक्शन के लिए मेट्रो 30 मिनट के अंतराल पर उपलब्ध रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीटीसी की ये है योजना
दिल्ली ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन(डीटीसी) की सभी बसें वीकेंड कर्फ्यू के दौरान यानी 16 अप्रैल की रात 10.00 बजे से लेकर 19 अप्रैल की सुबह 5.00 बजे तक सिर्फ जरूरी सेवाओं से जुड़े लोगों को ही सवारी कराएगी। जरूरी सेवा जैसे- मेडिकल स्टाफ, सफाई कर्मचारी, सरकारी कर्मचारी, वो सभी लोग जिनके पास ई-पास या सरकारी पास है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed