{"_id":"61d94eeb13853b318010615f","slug":"delhi-weekend-curfew-restrictions-may-increase-in-delhi-after-weekend-curfew","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi Weekend Curfew: वीकेंड कर्फ्यू के बाद दिल्ली में बढ़ सकते हैं प्रतिबंध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Weekend Curfew: वीकेंड कर्फ्यू के बाद दिल्ली में बढ़ सकते हैं प्रतिबंध
Sat, 08 Jan 2022 02:14 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: विक्रांत चतुर्वेदी
Updated Sat, 08 Jan 2022 02:14 PM IST
सार
सोमवार को डीडीएमए की आपात बैठक बुलाई, पिछली बैठक में वीकेंड कर्फ्यू का फैसला हुआ था।
विज्ञापन
दिल्ली का कनॉट प्लेस पड़ा सुनसान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वीकेंड कर्फ्यू के बाद दिल्ली में और अधिक प्रतिबंध बढ़ाए जा सकते हैं। रोजाना बढ़ते संक्रमण के मामलों को देखते हुए आगामी सोमवार को दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) की आपात बैठक बुलाई है। इस बैठक में एलजी के अलावा मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए उपस्थित रहेंगे। इससे पहले बीते मंगलवार को डीडीएमए की बैठक हुई थी जिसमें शुक्रवार रात से सोमवार सुबह तक वीकेंड कर्फ्यू लगाने का फैसला लिया गया था।
विज्ञापन
जानकारी मिली है कि आगामी सोमवार को होने वाली बैठक में कोविड के चलते प्रतिबंधों को और बढ़ाया जा सकता है। साथ ही इस बात पर भी समीक्षा होने वाली है कि दो दिन के वीकेंड कर्फ्यू का असर किस तरह रहा? कर्फ्यू की वजह से संक्रमण के मामले किस हद तक नियंत्रण में आए अथवा नहीं? इसे लेकर भी प्रस्तुति होगी।
विज्ञापन
इसके अलावा जीनोम सीक्वेंसिंग को लेकर भी स्वास्थ्य विभाग की ओर से ताजा जानकारी साझा की जाएगी। इसमें यह भी पता चलेगा कि दिल्ली में लगातार बढ़ते मामलों में ओमिक्रॉन और डेल्टा की कितनी सहभागिता है? हालांकि दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन बार बार लॉकडाउन नहीं लगने और मजदूरों को किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान नहीं देने की अपील कर चुके हैं।
विज्ञापन