फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi weather update temperature will rise from tomorrow possibility of thunderstorm in evening

दिल्ली में फिर बदलेगा मौसम: आज से चढ़ेगा पारा, बढ़ेगा गर्मी का सितम, जानें विभाग के पूर्वानुमान की अहम बातें

Mon, 25 Apr 2022 12:11 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 25 Apr 2022 12:11 AM IST
सार

मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में पश्चिमी विक्षोभ की कम सक्रियता की वजह से सोमवार से पारा चढ़ सकता है। हालांकि दोपहर बाद मौसम के करवट लेने की संभावना जताई है। बादल छाने के साथ आंधी-तूफान आने का पूर्वानुमान है।

विज्ञापन
Delhi weather update temperature will rise from tomorrow possibility of thunderstorm in evening
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

राजधानी में सोमवार से मौसम में बदलाव की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ की कम सक्रियता की वजह से कल से पारा चढ़ सकता है। हालांकि, शाम को बादल छाने के साथ आंधी तूफान आने से राहत मिल सकती है। सप्ताह के मध्य तक अधिकतम पारा 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक, रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो अधिक 39.5 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से एक कम 22.2 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा में नमी का स्तर 15 से 62 फीसदी तक रिकॉर्ड किया गया। दिन भर सूरज के तल्ख तेवरों की वजह से लोगों का गर्मी से बुरा हाल रहा। दिल्ली का स्पोर्ट्स कांप्लेक्स इलाका 42 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म रिकॉर्ड किया गया। इसके बाद नजफगढ़ इलाका 41.5 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म रहा है। पीतमपुरा में 41.4 व रिज में 40.6 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया।

विज्ञापन

दोपहर बाद करवट ले सकता है मौसम
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे में तेज धूप निकलने के साथ अधिकतम पारा 41 व न्यूनतम पारा 23 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा। हालांकि, दोपहर बाद मौसम करवट ले सकता है और आंधी-तूफान की संभावना है। इसके अगले दिन भी मौसम साफ रहेगा व पारा 42 तक पहुंच सकता है। विभाग ने सप्ताह के मध्य तक अधिकतम पारा 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना जताई है। साथ ही तीन दिनों तक यलो अलर्ट जारी करते हुए भीषण गर्मी पड़ने का पूर्वानुमान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली-एनसीआर की हवा की सेहत खराब रही
रविवार को भी दिल्ली-एनसीआर की हवा की सेहत खराब रही। दिल्ली का एक्यूआइ 261, फरीदाबाद 224, गाजियाबाद 249, ग्रेटर नोएडा 260, गुरुग्राम 272 व नोएडा 283 एक्यूआइ रिकॉर्ड किया गया। अगले 24 घंटे में भी हवा की सेहत में सुधार की संभावना नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed