{"_id":"60b4e0428ebc3e7fd53051b8","slug":"delhi-weather-update-light-rain-with-thunder-cloud-occur-in-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम: दिल्ली मे आज गरज के साथ छींटे पड़ने का अनुमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम: दिल्ली मे आज गरज के साथ छींटे पड़ने का अनुमान
Mon, 31 May 2021 06:40 PM IST
पूजा त्रिपाठी
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Mon, 31 May 2021 06:40 PM IST
सार
उसने बताया कि बारिश के पूर्वानुमान के बावजूद अधिकतम तापामन के 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। विभाग के अनुसार, सुबह साढ़े आठ बजे हवा में आर्द्रता का स्तर 50 प्रतिशत दर्ज किया गया ।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली में सोमवार को गरज के साथ बारिश होने का अनुमान है। भारत मौसम वैज्ञानिक विभाग (आईएमडी) ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में रविवार शाम धूल भरी आंधी चलने के बाद सोमवार को मौसम में अचानक बदलाव आया और न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
उसने बताया कि बारिश के पूर्वानुमान के बावजूद अधिकतम तापामन के 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। विभाग के अनुसार, सुबह साढ़े आठ बजे हवा में आर्द्रता का स्तर 50 प्रतिशत दर्ज किया गया ।
विज्ञापन
केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, आज सुबह वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 106 रहा । एक्यूआई को शून्य और 50 के बीच 'अच्छा', 51 और 100 के बीच 'संतोषजनक', 101 और 200 के बीच 'मध्यम', 201 और 300 के बीच 'खराब', 301 और 400 के बीच 'बहुत खराब' और 401 और 500 के बीच 'गंभीर' माना जाता है।
विज्ञापन