फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi weather update light rain with thunder cloud occur in city

मौसम: दिल्ली मे आज गरज के साथ छींटे पड़ने का अनुमान

Mon, 31 May 2021 06:40 PM IST
पूजा त्रिपाठी पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Mon, 31 May 2021 06:40 PM IST
सार

उसने बताया कि बारिश के पूर्वानुमान के बावजूद अधिकतम तापामन के 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। विभाग के अनुसार, सुबह साढ़े आठ बजे हवा में आर्द्रता का स्तर 50 प्रतिशत दर्ज किया गया ।

विज्ञापन
Delhi weather update light rain with thunder cloud occur in city
फाइल फोटो - फोटो : ANI

विस्तार

दिल्ली में सोमवार को गरज के साथ बारिश होने का अनुमान है। भारत मौसम वैज्ञानिक विभाग (आईएमडी) ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में रविवार शाम धूल भरी आंधी चलने के बाद सोमवार को मौसम में अचानक बदलाव आया और न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन


उसने बताया कि बारिश के पूर्वानुमान के बावजूद अधिकतम तापामन के 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। विभाग के अनुसार, सुबह साढ़े आठ बजे हवा में आर्द्रता का स्तर 50 प्रतिशत दर्ज किया गया ।
विज्ञापन


केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, आज सुबह वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 106 रहा । एक्यूआई को शून्य और 50 के बीच 'अच्छा', 51 और 100 के बीच 'संतोषजनक', 101 और 200 के बीच 'मध्यम', 201 और 300 के बीच 'खराब', 301 और 400 के बीच 'बहुत खराब' और 401 और 500 के बीच 'गंभीर' माना जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed