फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Weather Update Friday hottest day of this season Know howweather will be ahead

Delhi Weather: दिल्ली में प्रचंड गर्मी, सीजन का सबसे गर्म दिन रहा शुक्रवार, जानें कैसा रहेगा आज का मौसम

Sat, 13 May 2023 01:15 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Sat, 13 May 2023 01:15 AM IST
सार

प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र, नई दिल्ली के मुताबिक शुक्रवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक था। वहीं न्यूनतम तापमान 19.3 डिग्री रहा जो सामान्य से छह डिग्री कम है।

विज्ञापन
Delhi Weather Update Friday hottest day of this season Know howweather will be ahead
दिल्ली-एनसीआर में गर्मी का सितम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मौसम में आए बदलाव के बाद शुक्रवार को पारा बढ़कर 42 डिग्री को पार कर गया। यह इस सीजन का सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड किया गया है। शुक्रवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक रहा। वहीं साल 2018 के बाद 12 मई दूसरी बार पारा 42 डिग्री के पार गया है।

विज्ञापन

प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र, नई दिल्ली के मुताबिक शुक्रवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक था। वहीं न्यूनतम तापमान 19.3 डिग्री रहा जो सामान्य से छह डिग्री कम है। वहीं दिल्ली का नजफगढ़ इलाका सबसे गर्म रहा। यहां अधिकतम तापमान 44.1 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 24.9 डिग्री रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं एनसीआर की बात करें तो दिल्ली के मुकाबले कुछ बेहतर रहा। अधिकतम तापमान गुरुग्राम में 42.5 डिग्री, नोएडा में 41.9 डिग्री दर्ज किया गया। केंद्र ने अनुमान जताया है कि शनिवार को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। शाम या रात में धूल भरी आंधी चल सकती है। कुछ जगहों पर गर्म हवाएं चलने का भी अनुमान है। अधिकतम तापमान 43 और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

विज्ञापन

शनिवार को दिल्ली में मुख्य सतही हवाएं उत्तर-पश्चिम, पश्चिम दिशा से चल सकती है। वहीं रविवार को दिल्ली में 30 से 40 की गति से दिन के समय तेज हवाएं चल सकती हैं। केंद्र के अनुसार दिल्ली में 15 मई के बाद कुछ सुधार हो सकता है। अनुमान है कि 16 मई को कुछ जगहों पर हल्की बूंदाबांदी हो।

वहीं केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार दिन में चली हवाओं के कारण प्रदूषण स्तर में सुधार हुआ। शुक्रवार को दिल्ली का प्रदूषण सूचकांक 227 दर्ज किया गया, जो खराब श्रेणी में है। वहीं बृहस्पतिवार को दिल्ली में प्रदूषण सूचकांक 277 दर्ज किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed