फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Ncr Weather Update Flood threat in Faridabad Work from home in Gurugram no warning zone for rain today

मौसम की मार: फरीदाबाद में बाढ़ का खतरा, गुरुग्राम में वर्क फ्रॉम होम... सभी स्कूल हुए बंद; IMD का ऑरेंज अलर्ट

Tue, 02 Sep 2025 01:14 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद/गुरुग्राम/चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद/गुरुग्राम/चंडीगढ़ Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 02 Sep 2025 01:14 PM IST
सार

फरीदाबाद में बाढ़ का खतरा बढ़ रहा है। हथिनीकुंड से यमुना में 3.21 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है, ऐसे में यह पानी 72 घंटे में दिल्ली पहुंचेगा। वहीं, गुरुग्राम में आज वर्क फॉर होम दिया गया है।

विज्ञापन
Delhi Ncr Weather Update Flood threat in Faridabad Work from home in Gurugram no warning zone for rain today
गुरुग्राम में बारिश के बाद भरा पानी - फोटो : ANI

विस्तार

दिल्ली-एनसीआर में सोमवार को हुई बारिश और यमुना में बढ़ते जलस्तर से बने बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। फरीदाबाद में यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ने से जिला प्रशासन ने हाई अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं, मंगलवार से गुरुग्राम में वर्क फॉर होम दिया गया है। 
विज्ञापन


स्कूलों में ऑनलाइन क्लास और ऑफिसों में वर्क फॉर होम की एडवाइजरी 
मौसम विभाग यानी आईएमडी ने मंगलवार को भारी बारिश की चेतावनी देते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। एडवाइजरी में कहा गया है कि पूर्वानुमान के मद्देनजर, जिले के सभी कॉर्पोरेट कार्यालयों और निजी संस्थानों को सलाह दी जाती है कि वे अपने कर्मचारियों को घर से काम करने के लिए निर्देशित करें। वहीं जिले के सभी स्कूलों को सलाह दी जाती है कि वे ऑनलाइन कक्षाएं लें।
विज्ञापन


फरीदाबाद के गांव किड़ावली में यमुना किनारे अपना जन्मदिन मनाने आया युवक आयुष व उसका दोस्त धर्मेंद्र डूब गए। दोनों अपने छह अन्य दोस्तों के साथ दिल्ली के मीठापुर से आए थे। हरियाणा से निकल यमुना अब दिल्ली में भी हालात बिगाड़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब 3 लाख 21 हजार क्यूसेक पानी छोड़े जाने से दिल्ली में भी यमुना खतरे के निशान को पार कर सकती है। यह तीन लाख 21 हजार क्यूसेक पानी दिल्ली पहुंचने में 72 घंटे का समय लगेगा। 

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, धौज क्षेत्र में सबसे अधिक 60 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई, जबकि गोछी में 27 मिमी, बल्लभगढ़ में 25 मिमी, फरीदाबाद शहर में 19 मिमी, दयालपुर में 14 मिमी, मोहना में 12 मिमी और तिगांव में 10 मिमी बारिश दर्ज की गई। 
Trending Videos

सड़कों पर दो से तीन फीट तक पानी भरा
वहीं, गुरुग्राम में सोमवार दोपहर बाद दो घंटे तक तेज बारिश हुई। ड्रेनेज सिस्टम फेल होने के कारण सड़कों पर दो से तीन फीट तक पानी भर गया। इससे देर शाम तक प्रमुख मार्गों पर जाम लग गया। गुरुग्राम में 85 मिमी कादीपुर में 94 मिमी, हरसरु में 94 मिमी, वजीराबाद में 116 मिमी बादशाहपुर में 56 मिमी, सोहना में 33 मिमी, मानेसर में 24 मिमी और पटौदी में 13 मिमी बारिश हुई। 
 

वहीं, दिल्ली में सोमवार को दिल्ली में 18.6 एमएम बारिश दर्ज की गई। नजफगढ़ में शाम 5:30 बजे तक 49.5 एमएम बारिश हुई। इसकी वजह से गई जगह जलभराव हो गया।

 

तेज बारिश से शहर में जलभराव
नोएडा में भी सितंबर की शुरुआत बारिश से हुई। सोमवार को 2 बजे के बाद तेज बादल घिर आए और फिर तेज बारिश शुरू हो गई। लगातार एक घंटे तक हुई तेज बारिश ने शहर में जलभराव हुआ और जाम की स्थिति बन गई। 

 

शाम के समय लोग जाम की वजह से बारिश में भीगते रहे। आईएमडी की रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 18 एमएम बारिश हुई। वहीं, जिले का अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

 

इसके साथ ही आद्रता 95 प्रतिशत दर्ज की गई। मौसम विभाग की ओर से आज बारिश का नो वॉर्निंग जोन है लेकिन बूंदाबांदी होगी और अगले तीन-चार दिन तक ऐसी स्थिति बनी रहेगी। 

 

इसके साथ ही तापमान में भी कमी दर्ज की जा सकती है। वहीं, सोमवार को नोएडा का एक्यूआई 58 और ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई 54 दर्ज किया गया। 

 

कैथल में घग्गर नदी का जलस्तर स्थिर
प्रशासन ने हरियाणा में यमुना नदी किनारे बसे गांवों में रहने वालों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए कहा है। कुरुक्षेत्र में मारकंडा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। अंबाला में टांगरी व कैथल में घग्गर नदी का जलस्तर स्थिर चल रहा है। यमुना के पानी पर आधारित नैनावाली, भूड़कलां, बेगमपुर, ताजेवाल पनबिजली योजनाओं में उत्पादन ठप हो गया है। 

 

यहां प्रतिदिन 10 से 12 लाख यूनिट बिजली का उत्पादन होता था। वहीं, सिरसा में ओटू हेड पर जलस्तर 17580 क्यूसेक रहा। दोनों जिलों में 22000 क्यूसेक जलस्तर की क्षमता है। हिसार जिले में सोमवार को चार गांवों में पांच स्थानों पर ड्रेन टूट गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed