{"_id":"620d5900ba51221b5c026f07","slug":"delhi-weather-update-faridabad-air-with-335-aqi-was-worst-in-delhi-ncr","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi Weather Update : दो दिन बाद चलेगी तेज हवा, दिल्ली-एनसीआर में फरीदाबाद की वायु 335 एक्यूआई के साथ रही सबसे खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Weather Update : दो दिन बाद चलेगी तेज हवा, दिल्ली-एनसीआर में फरीदाबाद की वायु 335 एक्यूआई के साथ रही सबसे खराब
Thu, 17 Feb 2022 01:35 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Thu, 17 Feb 2022 01:35 AM IST
सार
मौसमी परिस्थितियों का साथ न देने की वजह से दिल्ली-एनसीआर की हवा खराब बनी हुई है। बीते 24 घंटे में फरीदाबाद की हवा 335 एक्यूआई के साथ सबसे खराब दर्ज की गई है। वायु गुणवत्ता की निगरानी करने वाली एजेंसियों का पूर्वानुमान है कि अगले दो दिनों तक हवा में सुधार होने की संभावना नहीं है।
विज्ञापन
दिल्ली वायु प्रदूषण
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी में इन दिनों मौसम करवट लेने के क्रम में है। यही वजह है कि दिन को छोड़कर सिर्फ सुबह-शाम की हल्की सर्दी रह गई है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले पांच दिनों में अधिकतम पारा 28 और न्यूनतम पारा 10 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। अगले दो दिन बाद तेज रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है।
विज्ञापन
मौसम विभाग के मुताबिक, बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक अधिक 25.7 व न्यूनतम तापमान सामान्य से दो कम 9.4 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह हल्की धुंध छाई रही, लेकिन जल्दी धूप निकलने की वजह से धुंध छंट गई थी। बीते 24 घंटे में हवा में नमी का स्तर 35 से 95 फीसदी रहा।
विज्ञापन
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे में सुबह हल्की धुंध छाए रहने के साथ दिनभर मौसम साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 26 व न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस तक रहेगा। आगामी दो दिन बाद 20 से 30 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। 22 फरवरी तक अधिकतम तापमान 28 व न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
फरीदाबाद की हवा रही सबसे खराब
मौसमी परिस्थितियों का साथ न देने की वजह से दिल्ली-एनसीआर की हवा खराब बनी हुई है। बीते 24 घंटे में फरीदाबाद की हवा 335 एक्यूआई के साथ सबसे खराब दर्ज की गई है। वायु गुणवत्ता की निगरानी करने वाली एजेंसियों का पूर्वानुमान है कि अगले दो दिनों तक हवा में सुधार होने की संभावना नहीं है।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड(सीपीसीबी) के मुताबिक, बुधवार को दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक 272 दर्ज किया गया। वहीं, गाजियाबाद का 287, ग्रेटर नोएडा का 248, गुरुग्राम का 242 और नोएडा का 277 एक्यूआई रहा।
वायु मानक संस्था सफर के मुताबिक, हवा की रफ्तार कम होने की वजह से वायु गुणवत्ता बिगड़ी हुई है। अगले दो दिनों तक हवा की रफ्तार मध्यम होने की वजह से वायु गुणवत्ता में सुधार की संभावना नहीं है। हालांकि, आगामी दो दिनों बाद हवा की रफ्तार बढ़ेगी और वायु गुणवत्ता सुधरेगी। बीते 24 घंटे में हवा में पीएम 10 का स्तर 239 व पीएम 2.5 का स्तर 116 माइक्रोग्राम प्रतिघन मीटर रिकॉर्ड किया गया।
अधिकतम तापमान- 26 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान- 8 डिग्री सेल्सियस
-सूर्यास्त का समय: 6:13 बजे
-सूर्योदय का समय: 6:57 बजे
-सुबह हल्की धुंध छाई रहेगी। दिनभर मौसम साफ रहने की संभावना है। हवा की रफ्तार मध्यम रहेगी।