फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Weather Update: Dense fog may occur today

Delhi Weather Update : आज छा सकता है घना कोहरा, सुबह-शाम बढ़ेगी ठिठुरन... रहेंगे बादल

Fri, 31 Jan 2025 07:14 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 31 Jan 2025 07:14 AM IST
सार

मौसम विभाग ने अधिकांश स्थानों पर घना कोहरा व कुछ स्थानों पर सुबह के समय बहुत घना कोहरा छाए रहने का अनुमान व्यक्त किया है। इस दौरान आसमान में बादल छाए रहेंगे।

विज्ञापन
Delhi Weather Update: Dense fog may occur today
file pic

विस्तार

राजधानी में शुक्रवार को घना कोहरा छाया रह सकता है। मौसम विभाग ने अधिकांश स्थानों पर घना कोहरा व कुछ स्थानों पर सुबह के समय बहुत घना कोहरा छाए रहने का अनुमान व्यक्त किया है। इस दौरान आसमान में बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 26 और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। कोहरा छाने से सुबह व शाम ठिठुरन बढ़ेगी। 

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, बृहस्पतिवार सुबह सात बजे से साढ़े आठ बजे तक सफदरजंग एयरपोर्ट में दृश्यता 500 मीटर दर्ज की गई। साथ ही, पालम एयरपोर्ट में सुबह आठ बजे दृश्यता 700 मीटर रही। दोपहर में धूप खिलने से लोगों को ठंड से राहत मिली।


मौसम विभाग के अनुसार न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कुछ इलाकों में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री के करीब दर्ज हुआ। वहीं, अधिकतम तापमान सामान्य से 4.6 डिग्री अधिक 26.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लोधी रोड व रिज में न्यूनतम तापमान सबसे कम 9.6 डिग्री सेल्सियस रहा। 

बेहद खराब श्रेणी में रही राजधानी की हवा
राजधानी में हवा बेहद खराब श्रेणी में बरकरार है। लोग प्रदूषित हवा में सांस लेने को मजबूर हैं। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार वायु गुणवत्ता सूचकांक 363 रहा। कई इलाकों में एक्यूआई 400 के पार दर्ज किया गया।

एनसीआर में गुरुग्राम की हवा सबसे साफ रही। यहां एक्यूआई 282 रहा। साथ ही, गाजियाबाद में 245, नोएडा में 238 एक्यूआई रहा। हवा की चाल 10 किलोमीटर प्रतिघंटे रही। सीपीसीबी के मुताबिक शुक्रवार को हवा दक्षिण-पूर्व दिशा से चल सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed