फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi weather update delhi may witness heavy rainfall on sunday know all update

Delhi Weather: दिल्ली में रविवार को हो सकती है तेज बारिश, गर्मी और उमस से राहत के आसार

Sat, 17 Jul 2021 12:58 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sat, 17 Jul 2021 12:58 PM IST
सार

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने रविवार को शहर में छिटपुट स्थानों में भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया है।

विज्ञापन
Delhi weather update delhi may witness heavy rainfall on sunday know all update
दिल्ली एनसीआर में आज सुबह से हो रही बारिश - फोटो : एएनआई

विस्तार

देश की राजधानी में शनिवार सुबह आसमान साफ रहा और न्यूनतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम में सामान्य से एक डिग्री अधिक है। वहीं दिन में तेज धूप निकली है जिसकी वजह से उमस बढ़ गई है।

विज्ञापन


भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने रविवार को शहर में छिटपुट स्थानों में भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया है। विभाग ने बताया कि सफदरजंग वेधशाला में न्यूनतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और सुबह साढ़े आठ बजे तक सापेक्षिक आर्द्रता 75 फीसदी दर्ज की गई।
विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिकों ने शाम में आंशिक तौर पर बादल छाए रहने और हल्की बारिश या गरज के साथ वर्षा का अनुमान जताया है। वहीं, अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। शहर में मंगलवार को मानसून की पहली बारिश हुई। राष्ट्रीय राजधानी में मानसून आम तौर पर 27 जून तक आता है लेकिन इस बार यह 16 दिन की देरी से आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम में सामान्य तापमान से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed