फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi weather today coldest morning in May for third time in 54 years

Delhi Weather: दिल्ली में मौसम का नया रिकॉर्ड, 54 साल में तीसरी बार मई में सबसे ठंडी सुबह

Thu, 04 May 2023 12:53 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 04 May 2023 12:53 PM IST
सार

दिल्ली और इसके आस पास के इलाकों में बारिश का अलर्ट जारी है। जानकारी के लिए बता दें कि 54 साल में तीसरी बार मई में दिल्ली की सुबह सबसे ठंडी रही है। 

विज्ञापन
delhi weather today coldest morning in May for third time in 54 years
दिल्ली में धुंध - फोटो : ANI

विस्तार

दिल्ली एनसीआर में बीते कुछ दिनों से मौसम बदला हुआ है। मई महीने में ही दिसंबर जैसी ठंड का अहसास होने लगा है। फिर भी 7 मई तक बारिश का अलर्ट है। दिल्ली में मौसम ने 54 साल में तीसरी बार मई महीने में एक बार फिर नया रिकॉर्ड बनाया है। मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए कहा है कि दिल्ली और आस पास के इलाकों में बारिश 7 मई तक होती रहेगी। 8 मई के बाद मौसम बदलेगा और गर्मी शुरू हो जाएगी। 
विज्ञापन


54 साल में सिर्फ तीन बार बना रिकॉर्ड
जानकारी के लिए बता दें कि 54 साल में तीसरी बार मई में दिल्ली की सुबह सबसे ठंडी रही है। न्यूनतम तापमान 15.8 डिग्री दर्ज हुआ है। इससे पहले 2 मई 1969 को तापमान 15.1 ओर 2 मई 1982 को तापमान 15.2 डिग्री दर्ज हुआ था। मई महीने के शुरुआती तीन दिनों में ही पूरे महीने का पूरा कोटा हो गया है। मई में अमूमन 30.7 मिमी बारिश होती थी। लेकिन अब तक 35.7 मिमी बारिश हुई है। 
विज्ञापन


दिल्ली ही नहीं देश के अन्य राज्यों में भी बारिश
बता दें कि बीती एक मई को औसत 14.8 मिमी बारिश हुई। वहीं बुधवार को शाम साढ़े पांच बजे तक 20.9 मिमी बारिश हुई। इसके बाद ही तापमान में गिरावट दर्ज हुई। अधिकतम तापमान सामान्य से 9 डिग्री कम दर्ज हुआ है। उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों से लेकर पहाड़ों में मौसम हर दिन बदल रहा है। कभी बारिश तो कभी बर्फबारी हो रही है। कई इलाकों में तेज हवा के साथ बारिश की चेतावनी जारी है। कई जगह ओले भी पड़े हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम को लेकर IMD का अलर्ट 
कल यानी शुक्रवार को एक और पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है। डरने वाली बात नहीं है, क्योंकि ये इतना प्रभावी नहीं होगा। लेकिन इसकी वजह से बारिश होगी। जिसके चलते अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री रहेगा। रविवार तक तापमान 32-33 डिग्री के बीच और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री तक रहेगा। उसके बाद तापमान में बढ़ोतरी शुरू हो जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed