{"_id":"65ee1b74787a55583401b71e","slug":"delhi-weather-temperature-likely-to-rise-today-amidst-cold-morning-and-evening-2024-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi Weather : सुबह-शाम की ठंड के बीच आज तापमान बढ़ने की संभावना, 13 को बारिश के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Weather : सुबह-शाम की ठंड के बीच आज तापमान बढ़ने की संभावना, 13 को बारिश के आसार
Mon, 11 Mar 2024 02:14 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 11 Mar 2024 02:14 AM IST
सार
13 मार्च को बारिश के आसार हैं। न्यूनतम तापमान 10 डिग्री व अधिकतम तापमान 28.4 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन
Demo Pic
विस्तार
मौसम में बदलाव के बाद रविवार को न्यूनतम तापमान में मामूली बढ़त हुई, लेकिन सुबह-शाम की ठंड बरकरार है। 13 मार्च को बारिश के आसार हैं। न्यूनतम तापमान 10 डिग्री व अधिकतम तापमान 28.4 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन
प्रादेशिक मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को तापमान बढ़ने की संभावना है। इस दौरान न्यूनतम 12 डिग्री व अधिकतम 29 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं। मुंगेशपुर में न्यूनतम तापमान 9.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो अन्य इलाकों के मुकाबले सबसे ठंडा दर्ज किया गया।
विज्ञापन
लोधी रोड में 9.2, जाफरपुर में 9.7, आया नगर में 11.4 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, मुंगेशपुर में 25.3, जाफरपुर में 26.8, आया नगर में 28.1 व लोधी रोड में 28.7 अधिकतम तापमान डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन