फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Weather: Temperature can reach 39 degrees in two days

Delhi Weather : दो दिन में 39 डिग्री तक पहुंच सकता है तापमान, उसके बाद बूंदाबांदी का अनुमान

Wed, 10 Apr 2024 02:29 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 10 Apr 2024 02:29 AM IST
सार

हालांकि उसके बाद बूंदा-बांदी के कारण तापमान में गिरावट का अनुमान है। मौसम विभाग की माने तो बारिश के बाद तापमान में चार से पांच डिग्री की गिरावट हो सकती है।

विज्ञापन
Delhi Weather: Temperature can reach 39 degrees in two days
summer in delhi file pic - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिन में पड़ रही धूप से दिल्ली का पारा लगातार बढ़ रहा है। अनुमान है कि अगले दो दिनों में दिल्ली का तापमान 40 डिग्री के करीब पहुंच जाएगा। हालांकि उसके बाद बूंदा-बांदी के कारण तापमान में गिरावट का अनुमान है। मौसम विभाग की माने तो बारिश के बाद तापमान में चार से पांच डिग्री की गिरावट हो सकती है।

विज्ञापन


प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र, नई दिल्ली के मुताबिक, मंगलवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 17.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिल्ली में दिन के समय दक्षिण-पश्चिम, पश्चिम-उत्तर-पश्चिम, व पूर्व दिशाओं से मध्यम स्तर की हवाएं चलीं। दिन में धूप खिली जिससे तापमान में बढ़त हुई।
विज्ञापन


बुधवार को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। दिन के समय हल्की हवाएं चल सकती है। इस दौरान अधिकतम 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस डिग्री के आसपास रह सकता है। दिल्ली में 11 अप्रैल तक दिल्ली का तापमान 39 डिग्री तक पहुंच सकता है। 13 अप्रैल से दिल्ली में बूंदा-बांदी के आसार बन रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed