फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Weather sunshine will come out all week latest news in hindi

Delhi Weather: विदाई की ओर मानसून, पूरे सप्ताह निकलेगी धूप, बीते 24 घंटे सामान्य रहा अधिकतम तापमान

Sat, 17 Sep 2022 10:54 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Sat, 17 Sep 2022 10:54 PM IST
सार

शनिवार को सुबह साढ़े आठ बजे तक 10.5 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है। दिनभर तेज धूप निकले रहने की वजह से अधिकतम तापमान सामान्य के बराबर 33.6 व न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन कम 22.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में नमी का स्तर 64 से 100 फीसदी रहा।

विज्ञापन
Delhi Weather sunshine will come out all week latest news in hindi
दिल्ली में अब मानसून विदाई की ओर - फोटो : amar ujala

विस्तार

राजधानी में लगातार तीन दिनों तक रिमझिम बारिश के बाद मानसून विदाई लेने जा रहा है। यही वजह है कि अगले सप्ताह बारिश की संभावना नहीं है। इसके चलते अगले सप्ताह पारा चढ़ेगा व हल्की गर्मी का अहसास बढ़ेगा। रविवार को दिनभर तेज धूप निकलेगी। बीच-बीच में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। हवा की रफ्तार मध्यम रहेगी व नमी का स्तर अधिक रहेगा।

विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक, शनिवार को सुबह साढ़े आठ बजे तक 10.5 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है। दिनभर तेज धूप निकले रहने की वजह से अधिकतम तापमान सामान्य के बराबर 33.6 व न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन कम 22.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में नमी का स्तर 64 से 100 फीसदी रहा।

विज्ञापन

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे में भी आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ अधिकतम तापमान 34 व न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रह सकता  है। इसके अगले दिन भी कमोबेश यही स्थिति रहेगी। पूरे सप्ताह धूप निकली रहेगी व पारा चढ़ेगा। अगले सप्ताह के अंत तक पारा 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

बता दें कि दिल्ली में आमतौर पर जून के आखिर में मानसून का आगमन होता है व सितंबर के तीसरे सप्ताह में मानसून की विदाई हो जाती है। इस बार 30 जून को दिल्ली में मानसून ने दस्तक दी थी। इसके बाद जुलाई में सामान्य से 37 फीसदी अधिक बारिश रिकॉर्ड की गई।

अगस्त में सामान्य से 82 फीसदी कम बारिश हुई थी, जबकि सितंबर में अभी तक करीब 70 फीसदी कम बारिश हुई है। पूरे मानसून के दौरान सामान्य तौर पर 653 मिमी बारिश रिकॉर्ड की जाती है।

अधिकतम तापमान- 34 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान - 24 डिग्री सेल्सियस 
सूर्यास्त का समय- 6:23 बजे
सूर्योदय का समय- 6:08 बजे

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed