फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi: Weather remains clear, relief from fog and chill, rain likely on Friday due to western disturbance

दिल्ली: मौसम रहा साफ, कोहरे और ठिठुरन से राहत, पश्चिमी विक्षोभ की वजह से कल बारिश की संभावना

Thu, 10 Dec 2020 09:08 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: Mohit Mudgal Updated Thu, 10 Dec 2020 09:08 PM IST
विज्ञापन
Delhi: Weather remains clear, relief from fog and chill, rain likely on Friday due to western disturbance
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ani

पिछले कुछ दिनों से मौसम साफ होने की वजह से न्यूनतम तापमान में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है। साथ ही कोहरे में भी कमी आई है। इसका प्रमुख कारण पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता भी बताया जा रहा है हालांकि, आगामी दिनों में न्यूनतम तापमान में कमी आने के साथ ठिठुरन और कोहरा दोनों बढ़ेगा। 

विज्ञापन


प्रादेशिक मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को कोहरा कम हल्का होने की वजह से दृश्यता 800 मीटर तक रही। हालांकि, हल्का कोहरा सुबह 9 बजे तक रहा। ऐसे में कुछ वाहन चालक गाड़ियों की हेडलाइट जलाकर सड़कों पर निकले। 
विज्ञापन


वहीं, राजधानी का न्यूनतम तापमान सामान्य से दो अधिक 10.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और अधिकतम तापमान भी सामान्य से चार अधिक 28.3 डिग्री सेल्सियस रहा। इससे एक दिन पहले अधिकतम तापमान सामान्य से पांच अधिक 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।      
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले 24 घंटे में हवा में नमी का अधिकतम स्तर 100 फीसदी और न्यूनतम 45 फीसदी तक रहा। वहीं, दिल्ली के अन्य इलाकों में शामिल लोधी रोड 10.6 डिग्री सेल्सियस के न्यूनतम तापमान के साथ सबसे ठंडा रहा। इसके अलावा आया नगर 11.2 डिग्री सेल्सियस, पालम 13.2 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ अधिक ठंडा रहा। 

मौसम विभाग के अनुसार, फिलहाल पश्चिमी विक्षोभ का असर बना हुआ है। यही वजह है कि न्यूनतम तापमान में कमी आने के बजाय लगातार वृद्धि हो रही है और दोपहर में सर्दी का एहसास कम हो रहा है। हालांकि, सुबह- शाम हल्की ठिठुरन महसूस की जा रही है। 

गुरुवार को भी दोपहर में तेज धूप निकलने की वजह से सर्दी का कम एहसास रहा। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता की वजह से शुक्रवार को बारिश की संभावना भी बनी हुई है। इसके बाद न्यूनतम तापमान में कमी आ सकती है, जिससे दिल्ली में सर्दी के साथ ठिठुरन और बढ़ेगी।


गौरतलब है कि नवंबर में इस बार सबसे अधिक सर्दी का असर देखने को मिला है, हालांकि दिसंबर के शुरुआती दिनों में फिलहाल लोगों को सर्दी से राहत मिली हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed