फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Weather Rainfall this year reduced by 77 percent in September

Delhi Weather: सितंबर में अब तक 77 फीसदी कम हुई बारिश पूरे मानसून में 653 मिमी से कुछ ज्यादा बरसा पानी

Thu, 08 Sep 2022 07:37 AM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Thu, 08 Sep 2022 07:37 AM IST
सार

राजधानी में बुधवार को दिनभर तेज धूप निकली रही और पारा चढ़ा रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से तीन अधिक 37.2 व न्यूनतम तापमान सामान्य के बराबर 25.8 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा में नमी का स्तर 46 से 86 फीसदी रहा।

विज्ञापन
Delhi Weather Rainfall this year reduced by 77 percent in September
दिल्ली में गर्मी का सितम जारी - फोटो : अमर उजाला- फाइल फोटो

विस्तार

राजधानी में मानसून की बेरखी से अगस्त की तरह सितंबर में भी लोग सूखा झेल रहे हैं। बीते सात दिन में अब तक सिर्फ 8.8 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है, जबकि सामान्य तौर पर यह आंकड़ा 39.4 मिमी है। ऐसे में इस माह अब तक 77 फीसदी कम बारिश रिकॉर्ड की गई है।
विज्ञापन


मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, अगस्त में दिल्ली में 41.6 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई थी, जो कि सामान्य से 82 फीसदी कम थी। सामान्य तौर पर दिल्ली में अगस्त में 233.1 मिमी बारिश रिकॉर्ड की जाती है। वहीं, पूरे मानसून सामान्य बारिश का आंकड़ा 653 मिमी से कुछ अधिक है।
विज्ञापन


इस संबंध में मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि मानसूनी गतिविधियां सबसे अधिक मध्य भारत में सक्रिय रही हैं। यही वजह है कि मध्य भारत के राज्यों में बाढ़ जैसी स्थिति बनी रही। विशेषज्ञों का कहना है कि बंगाल की खाड़ी में बार-बार निम्न दाब वाला क्षेत्र बनने की वजह से यहां अधिक बारिश हो रही है। इसके विपरित उत्तर भारत के राज्यों में कम बारिश रिकॉर्ड हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्पोर्ट्स कांप्लेक्स रहा सबसे गर्म इलाका

राजधानी में बुधवार को दिनभर तेज धूप निकली रही और पारा चढ़ा रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से तीन अधिक 37.2 व न्यूनतम तापमान सामान्य के बराबर 25.8 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा में नमी का स्तर 46 से 86 फीसदी रहा। इस वजह से सूरज ढलने के बाद भी लोगों को उमस से राहत नहीं मिली। दिल्ली का स्पोर्ट्स कांप्लेक्स इलाका 39.3 डिग्री सेल्सियस पारे के साथ सबसे गर्म रहा। इसके अलावा पीतमपुरा में 38.9, पूसा और रिज में 38.4 व पालम में 38.2 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed