{"_id":"63194e5c1849e102eb0171d3","slug":"delhi-weather-rainfall-this-year-reduced-by-77-percent-in-september","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi Weather: सितंबर में अब तक 77 फीसदी कम हुई बारिश पूरे मानसून में 653 मिमी से कुछ ज्यादा बरसा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Weather: सितंबर में अब तक 77 फीसदी कम हुई बारिश पूरे मानसून में 653 मिमी से कुछ ज्यादा बरसा पानी
Thu, 08 Sep 2022 07:37 AM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Thu, 08 Sep 2022 07:37 AM IST
सार
राजधानी में बुधवार को दिनभर तेज धूप निकली रही और पारा चढ़ा रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से तीन अधिक 37.2 व न्यूनतम तापमान सामान्य के बराबर 25.8 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा में नमी का स्तर 46 से 86 फीसदी रहा।
विज्ञापन
दिल्ली में गर्मी का सितम जारी
- फोटो : अमर उजाला- फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी में मानसून की बेरखी से अगस्त की तरह सितंबर में भी लोग सूखा झेल रहे हैं। बीते सात दिन में अब तक सिर्फ 8.8 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है, जबकि सामान्य तौर पर यह आंकड़ा 39.4 मिमी है। ऐसे में इस माह अब तक 77 फीसदी कम बारिश रिकॉर्ड की गई है।
मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, अगस्त में दिल्ली में 41.6 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई थी, जो कि सामान्य से 82 फीसदी कम थी। सामान्य तौर पर दिल्ली में अगस्त में 233.1 मिमी बारिश रिकॉर्ड की जाती है। वहीं, पूरे मानसून सामान्य बारिश का आंकड़ा 653 मिमी से कुछ अधिक है।
इस संबंध में मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि मानसूनी गतिविधियां सबसे अधिक मध्य भारत में सक्रिय रही हैं। यही वजह है कि मध्य भारत के राज्यों में बाढ़ जैसी स्थिति बनी रही। विशेषज्ञों का कहना है कि बंगाल की खाड़ी में बार-बार निम्न दाब वाला क्षेत्र बनने की वजह से यहां अधिक बारिश हो रही है। इसके विपरित उत्तर भारत के राज्यों में कम बारिश रिकॉर्ड हुई है।