Rain In Delhi: दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश, बादलों से ढकी नजर आई राजधानी; देखें सैटेलाइट तस्वीर
Delhi Weather Today: दिल्ली समेत एनसीआर के कई इलाकों में बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने बारिश को लेकर पहले ही अलर्ट कर दिया था। वहीं बादल और कोहरे को लेकर एक सैटेलाइट तस्वीर भी साझा की गई। जिसमें आसमान में बादल साफ देखे जा सकते हैं।
विस्तार
Delhi NCR Weather News: दिल्ली में मौसम का डबल अटैक देखने को मिल रहा है। एक तरफ दिल्ली के कई इलाकों में सोमवार सुबह बारिश हुई तो वहीं दूसरी तरफ सैटेलाइट तस्वीर जारी की गई है। जिसमें आसमान में बादल और कोहरा दिल्ली समेत उत्तर भारत में दिख रहा है।
#WATCH | Delhi: Rain lashes several parts of the National Capital.
विज्ञापन
(Visuals from Geeta Colony) pic.twitter.com/J5gC5PKLoI — ANI (@ANI) January 6, 2025
मौसम विभाग ने किया था अलर्ट
मौसम विभाग ने दिल्ली के कई इलाकों जैसे नरेला, बवाना, अलीपुर, बुराड़ी, कंझावला, रोहिणी, बादिली, मॉडल टाउन, करावल नगर, आजादपुर, पीतमपुरा, दिल्ली विश्वविद्यालय, सिविल लाइन्स में हल्की गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई थी। वहीं मुंडाका, पश्चिम विहार, पंजाबी बाग, कश्मीरी गेट, राजौरी गार्डन, पटेल नगर, बुद्ध जयंती पार्क, जाफरपुर, नजफगढ़, द्वारका, दिल्ली कैंट, पालम, आईजीआई एयरपोर्ट), एनसीआर (बहादुरगढ़, गुरुग्राम) गन्नौर, सोनीपत, खरखौदा (हरियाणा) शामली, कांधला, बड़ौत, बागपत, खेकड़ा, नंदगांव (यूपी) जैसे एनसीआर में बारिश की चेतावनी दी थी।
06/01/2025: 06:30 IST; Light to moderate rainfall accompanied with light thunderstorm and lightning is very likely to occur at few places of Delhi (Badili, Mundaka, Pashchim Vihar, Rajauri Garden, Narela, Bawana, Alipur, Kanjhawala, Rohini, Dwarka, Palam, IGI Airport, Ayanagar,… pic.twitter.com/FScGk4u6DC
— India Meteorological Department (@Indiametdept) January 6, 2025
दिल्ली में ठंड का सितम जारी है। इसी बीच एक सैटेलाइट तस्वीर जारी की गई है। इस तस्वीर में उत्तर भारत के कई राज्य कोहरे की चपेट में नजर आ रहे हैं। वहीं एक छोटे से हिस्से में बादल छाए हुए हैं। सैटेलाइट तस्वीरे में जिस हिस्से में बादल दिख रहे हैं। इसमें दिल्ली हरियाणा और यूपी के कुछ हिस्से हैं। जहां बारिश की चेतावनी पहले ही जारी कर दी गई थी। तस्वीर के मुताबिक, उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में बादल और कोहरा छाया हुआ दिख रहा है।
दिल्ली में दृश्यता पर दिख रहा असर
पहाड़ों से आने वाली बर्फीली हवाओं ने ठंड के साथ घने कोहरे का प्रकोप बढ़ा दिया है। रविवार को अच्छी धूप खिलने से कोहरे से राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार पालम एयरपोर्ट में सुबह चार बजे से सुबह साढ़े सात बजे तक दृश्यता शून्य रही। वहीं, धूप खिलने के बाद आठ बजे यहां दृश्यता 50 मीटर दर्ज की गई। सफदरजंग में सुबह साढ़े पांच बजे दृश्यता 50 मीटर रही। धूप खिलने के बाद कोहरे की मोटी चादर हट गई।
रविवार सुबह से ही हल्की धूप खिल गई थी। दिन चढ़ने के साथ सूरज के तेवर भी तेज हो गए। ऐसे में लोगों ने काफी दिनों बाद गुनगुनी धूप का आनंद लिया। साप्ताहिक अवकाश होने के चलते लोग पार्क से लेकर अलग-अलग उद्यान में धूप का आनंद लेते दिखे। हालांकि, शाम होने के साथ ही कोहरे ने एक बार फिर अपने आगोश में ले लिया।
ऐसे में धीरे-धीरे दृश्यता फिर कम होने लगी। न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस अधिक के साथ 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कुछ इलाकों में न्यूनतम तापमान सात डिग्री के करीब रिकॉर्ड हुआ। वहीं, अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम रहा, जोकि 18.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया।
दिल्ली का न्यूनतम तापमान
पालम में न्यूनतम तापमान अन्य केंद्र के मुताबिक सबसे कम दर्ज किया गया। यहां न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, रिज में न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री, आया नगर में 8.4, लोधी रोड में 9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। साथ ही, हवा में नमी का स्तर 68 फीसदी के साथ 100 फीसदी तक रहा।