फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Weather November was the hottest in six years

Delhi Weather: छह साल में सबसे गर्म रहा नवंबर, औसत अधिकतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस रहा

Wed, 30 Nov 2022 10:19 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Wed, 30 Nov 2022 10:19 PM IST
सार

मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली ने 2021 में औसत अधिकतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं, 2020 में 27.9, 2019 में 28.1, 2018 में 28.5 और 2017 में 27.9 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा था।

विज्ञापन
Delhi Weather November was the hottest in six years
दिल्ली में सर्दी बढ़ने के साथ ही सांसों का संकट - फोटो : ANI

विस्तार

राजधानी में बीते छह साल में इस साल नवंबर सबसे गर्म दर्ज किया गया। इस माह का औसत अधिकतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि औसत 28.2 डिग्री सेल्सियस होता है। मौसम विशेषज्ञों ने इसके लिए मजबूत पश्चिमी विक्षोभ की कमी को जिम्मेदार बताया है।

विज्ञापन


मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली ने 2021 में औसत अधिकतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं, 2020 में 27.9, 2019 में 28.1, 2018 में 28.5 और 2017 में 27.9 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा था।
विज्ञापन


स्काईमेट वेदर के प्रमुख मौसम विज्ञानी महेश पलावत के मुताबिक, उत्तर-पश्चिम भारत में इस साल की पहली छमाही में मध्यम तीव्रता के तीन पश्चिमी विक्षोभ देखे गए। हालांकि, इनसे उत्तर में पहाड़ी क्षेत्र में भारी बर्फबारी नहीं हुई। महीने के दूसरे भाग में केवल दो कमजोर पश्चिमी विक्षोभ देखे गए। बीते दिनों न्यूनतम तापमान 7.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो कि 2020 में दर्ज 6.2 डिग्री सेल्सियस के बाद से महीने में सबसे कम तापमान था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक, बीते 24 घंटे में अधिकतम तापमान सामान्य से एक अधिक 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से दो कम 8.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। हवा में नमी का स्तर 41 से 97 फीसदी रहा।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे में अधिकतम तापमान 26 व न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है। विभाग के मुताबिक, सप्ताह के अंत तक न्यूनतम तापमान छह व अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है।

बेहद खराब श्रेणी में रही दिल्ली-एनसीआर की हवा
बदलते मौसम का असर दिल्ली-एनसीआर की हवा पर पड़ रहा है। बीते 24 घंटे में ग्रेटर नोएडा की हवा 404 एक्यूआई के साथ गंभीर श्रेणी में दर्ज की गई है। वहीं, दिल्ली की हवा 365 एक्यूआई के साथ बेहद खराब श्रेणी में रही।

केंद्र की वायु मानक संस्था सफर इंडिया के मुताबिक, बीते 24 घंटे में पीएम 2.5 से छोटे कणों की पीएम 10 में 56 फीसदी हिस्सेदारी रही। पीएम 10 का स्तर 272 व पीएम 2.5 का स्तर 165 माइक्रोग्राम प्रतिघन मीटर रहा।

दिल्ली-एनसीआर का एक्यूआई
दिल्ली- 365
फरीदाबाद- 333
गाजियाबाद- 352
ग्रेटर नोएडा- 404
गुरुग्राम- 333
नोएडा- 326

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed