फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi weather news tempreture dropped due to cold air no hope of relief even on tuesday

Weather Update: ठंडी हवा से गिरा दिल्ली-एनसीआर का पारा, ठिठुरन ने किया बेहाल; आज भी नहीं राहत की उम्मीद

Tue, 14 Feb 2023 12:23 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 14 Feb 2023 12:23 AM IST
सार

18 फरवरी तक अधिकतम तापमान 30 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। वहीं, न्यूनतम तापमान भी 15 फरवरी तक 14 डिग्री तक आने की उम्मीद है। 

विज्ञापन
Delhi weather news tempreture dropped due to cold air no hope of relief even on tuesday
दिल्ली में सर्द हवा ने बढ़ाई ठिठुरन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पहाड़ी क्षेत्रों से आ रही ठंडी हवा से दिल्ली-एनसीआर में शाम के समय ठंड बढ़ गई है। सर्द हवा से लोगों को ठिठुरन का अहसास हुआ। मंगलवार को भी तेज हवा चलने की उम्मीद है। हालांकि, पश्चिमी विक्षोभ से बुधवार से मौसम में बदलाव आएगा।

विज्ञापन

प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र, नई दिल्ली के अनुसार सोमवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 8.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को दिल्ली के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स इलाके में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। यहां न्यूनतम तापमान भी 12.5 डिग्री सेल्सियस रहा। 
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार से तापमान में बढ़त दर्ज होनी शुरू होगी। बुधवार तक दिल्ली में 35 किमी की गति तक तेज हवा चलने का अनुमान है। 

18 फरवरी तक अधिकतम तापमान 30 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। वहीं, न्यूनतम तापमान भी 15 फरवरी तक 14 डिग्री तक आने की उम्मीद है। हालांकि, 16 से न्यूनतम तापमान में कुछ गिरावट होगी। विभाग के अनुसार दिल्ली में मंगलवार को आसमान साफ रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed