फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Weather news minimum temperature in capital recorded at 1.4 degree Celsius severe cold wave warning issu

Delhi Weather: राजधानी में न्यूनतम तापमान 1.4 डिग्री सेल्सियस हुआ दर्ज, दो दिन गंभीर शीत लहर की चेतावनी जारी

Mon, 16 Jan 2023 09:26 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 16 Jan 2023 09:26 PM IST
सार

एक दशक में दूसरी बार न्यूनतम तापमान इतना नीचे गया है। इससे पहले 2013 में छह जनवरी को न्यूनतम तापमान 1.9 और वर्ष 2021 में एक जनवरी को 1.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

विज्ञापन
Delhi Weather news minimum temperature in capital recorded at 1.4 degree Celsius severe cold wave warning issu
दिल्ली में शीत लहर की चेतावनी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में कुछ दिन के ब्रेक के बाद शीत लहर ने फिर वापसी की है। सोमवार को दिल्ली में इस सीजन का सबसे कम 1.4 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। यह सामान्य से 5.7 डिग्री कम था। हालांकि सुबह से ही धूप खिलने के कारण सर्दी से राहत रही। 

विज्ञापन

एक दशक में दूसरी बार न्यूनतम तापमान इतना नीचे गया है। इससे पहले 2013 में छह जनवरी को न्यूनतम तापमान 1.9 और वर्ष 2021 में एक जनवरी को 1.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं इस साल जनवरी में 8 जनवरी को न्यूनतम तापमान 1.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। ऑल टाइम रिकॉर्ड 16 जनवरी वर्ष 1935 का है, जब न्यूनतम तापमान 0.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विभाग ने मंगलवार व बुधवार को दिल्ली-एनसीआर में गंभीर शीत लहर की चेतावनी दी है। मंगलवार को तो न्यूनतम तापमान एक डिग्री तक पहुंचने की संभावना जताई गई है। विभाग ने हरियाणा, चंडीगढ़ व दिल्ली में मंगलवार व बुधवार को शीत लहर व पाला पड़ने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। दिल्ली के रिज इलाके में गंभीर शीत लहर के साथ न्यूनतम तापमान सामान्य से 5.1 डिग्री कम 2 डिग्री व लोदी रोड में न्यूनतम तापमान सामान्य से 4.4 डिग्री कम 1.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

विज्ञापन

गुरुग्राम की सुबह भी काफी ठंडी रही
एनसीआर के इलाकों में गुरुग्राम की सुबह भी काफी ठंडी रही। यहां न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ जबकि नोएडा में 2.8, गाजियाबाद में 5.6, फरीदाबाद में न्यूनतम तापमान 9.7 डिग्री सेल्सियस रहा।

पंजाब, हरियाणा व राजस्थान में भीषण शीत लहर रहेगी
मौसम विभाग ने पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और राजस्थान में 18 जनवरी तक भीषण शीतलहर की स्थिति रहने की चेतावनी दी है। दो पश्चिमी विक्षोभ 18 व 20 जनवरी को उत्तर पश्चिम भारत के मौसम को प्रभावित करेंगे। इसका नतीजा यह रहेगा कि 19 जनवरी को शीत लहर समाप्त हो जाएगी। इसके बाद तापमान में तीन से चार डिग्री की बढ़ोतरी होनी शुरू होगी। 19 जनवरी की रात को हल्की बारिश का अनुमान भी है। 

मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक आर जेनामणि ने बताया कि आसमान साफ रहने के कारण सोमवार को धुंध नहीं थी। धूप निकलने के कारण राहत थी इसलिए पिछली बार की तरह पूरा दिन शीत लहर की स्थिति नहीं थी। केवल रात व सुबह के समय ही दिल्ली में शीत लहर की स्थिति रही।

जनवरी में शीतलहर वाले दिन
पांच जनवरी 3.0 डिग्री सेल्सियस
छह जनवरी 4.0 डिग्री सेल्सियस
सात जनवरी 2.2 डिग्री सेल्सियस
आठ जनवरी 1.9 डिग्री सेल्सियस
नौ जनवरी 3.8 डिग्री सेल्सियस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed